Rozlyn Khan Cancer Update: मशहूर एक्ट्रेस रोजलीन खान हाल ही में हिना खान पर निशाना साधकर सुर्खियों में आई थीं। रोजलीन खान भी कैंसर सर्वाइवर हैं और फिलहाल उनका चौथी स्टेज के कैंसर का इलाज चल रहा है। इसी बीच अब रोजलीन खान ने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट देते हुए अपने इलाज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रोजलीन खान ने फैंस को बताया है कि अब उनका कौन-सा ट्रीटमेंट किया जाना है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर सारी डिटेल्स शेयर की हैं।
ब्रेस्ट कैंसर पर रोजलीन खान ने दिया हेल्थ अपडेट
रोजलीन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, ‘भगवान की कृपा से मैं 29 मार्च 2022 को इन्सर्ट किया गया कीमो पोर्ट हटाने की तैयारी कर रही हूं। मैं स्टेज 4 Oligometastatic ब्रेस्ट कैंसर मेटास्टेसिस टू स्पाइनल कॉर्ड डी9″ से हील हो रही हूं और रिकवर कर रही हूं।’ एक्ट्रेस ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि ये आपके हार्ट की बड़ी नस को टारगेट करता है।
कीमो पोर्ट हटाने की तैयारी कर रहीं रोजलीन खान
रोजलीन खान ने आगे जानकारी देते हुए लिखा, ‘कुछ लोगों को नहीं पता कि कीमो पोर्ट क्या होता है, अपनी जानकारी के लिए यहां फोटो देखें। सब्र और अल्लाह का शुक्र करते रहो चाहे जो भी हो… अल्लाह अपने सबसे करीब बंदे को आजमाता है।’ अपने इस पोस्ट में रोजलीन खान एक तस्वीर भी शेयर की है, जिससे देखकर लोग उनके ट्रीटमेंट को लेकर दी गई जानकारी को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।
यह भी पढ़ें: The Traitors का सबसे महंगा कंटेस्टेंट कौन? फीस के मामले में Jannat Zubair से लेकर Raftaar तक को पछाड़ा
रिकवरी के रास्ते पर हैं रोजलीन खान
आपको बता दें, रोजलीन खान लम्बे समय से कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस का हौसला इस जानलेवा बीमारी से टूटा नहीं है। वो हर दिन एक फाइटर की तरह इस बीमारी से लड़ती हैं और लोगों को मोटिवेट भी करती हैं। साथ ही कैंसर के बारे में लोगों को एक-एक डिटेल बताती हैं। अपने ट्रीटमेंट की जानकारी देते हुए रोजलीन खान फैंस को काफी ज्ञान भरी बातें बताती हैं। वहीं, अब उनका पोस्ट देखने के बाद फैंस उनकी रिकवरी को लेकर दुआ मांग रहे हैं।
संबंधित खबरें
अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
14 mins agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
14 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
16 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
18 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
19 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
19 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
20 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines