एक्ट्रेस राखी सावंत के सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है, क्योंकि उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी हुए हैं. मामला करीब 16 साल पुराना है, जिसकी फाइल फिर से खुली है और हरियाणा के झांसी जिले की कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया है. राखी सावंत पर सुसाइड करने के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं. राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए पूरी इंडस्ट्री और मीडिया में मशहूर हैं और वे अकसर विवादों में रहती हैं. एक बार फिर वे विवाद में फंस गई हैं और इस बार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई है, जिसके तहत वे गिरफ्तार हो सकती हैं.
रियलिटी शो में युवक को किया था अपमानित
बता दें कि साल 2010 में राखी सावंत TV वर्ल्ड के रियलिटी शो ‘राखी का इंसाफ’ को होस्ट करती थीं. शो में हरियाणा के झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मण प्रसाद ने हिस्सा लिया था. लेकिन आरोप हैं कि रियलिटी शो में राखी सावंत ने लक्ष्मण को अपमानित किया और उनके लिए आपत्तिजनक शब्द बोले. अपमान और आपत्तिजनक शब्दों से दुखी लक्ष्मण ने प्रताड़ना और अवसाद से ग्रस्त होकर सुसाइड कर ली थी. मृतक के परिवार पे झांसी के प्रेमनगर थाने में राखी सावंत और शो के निर्माताओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद FIR दर्ज कराई थी.
16 साल बाद क्यों जारी हुआ गैर-जमानती वारंट?
मिली जानकारी के अनुसार, राखी सावंत के खिलाफ झांसी कोर्ट में सुनवाई जारी हैं, लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं होती हैं. नोटिस जारी किए जाने के बावजूद वे पेश नहीं हुईं तो कोर्ट ने उनके सख्ती बरतते हुए गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए. साथ ही पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करके पेश करने के निर्देश दिए. यानी अब पुलिस राखी सावंत को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है. हालांकि राखी सावंत के पास इस मामले में विकल्प हैं. वे अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील कर सकती हैं, लेकिन अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो उन्हें झांसी कोर्ट जाकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी.
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' के फैन हुए एसएस राजामौली, नए ट्रेलर की जमकर की तारीफ
24 mins ago'जेलर 2' और 'राणाबाली' ने करोड़ों की कमाई कर लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें कलेक्शन
45 mins agoइमरान खान ने FRRO के ‘लीव इंडिया’ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती
11 hrs ago'नाम-इज्जत 5 करोड़ के लिए दांव पर लगाऊं?' चेक बाउंस केस पर बोले राजपाल यादव
14 hrs agoएक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
21 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
22 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
22 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
1 day ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
1 day ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines