एक्ट्रेस राधा ने अपनी बहन और भाई पर 46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का लगाया आरोप, शिकायत दर्ज

राधा के अनुसार, चोरी किया गया एक चेक उनकी बहन अंबिका के बैंक खाते में जमा कराया गया था, जिस पर 46 करोड़ रुपये की राशि लिखी गयी थी. उन्होंने कहा, ‘मुझे 16 तारीख को अपने बैंक से एक एसएमएस अलर्ट आया.

actress Radha

फोटो में बायें एक्ट्रेस अंबिका नायर और दाएं उनकी बहन राधा नायर. (Photo: Facebook/@realambika)

साउथ की जानी-मानी दिग्गज एक्ट्रेस राधा नायर ने सोमवार को चेन्नई शहर के पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पेशे से एक्ट्रेस उनकी बड़ी बहन अंबिका नायर और छोटे भाई मल्लिकार्जुन ने चोरी किए गए चेक का इस्तेमाल कर उनसे 46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने की कोशिश की. शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राधा ने बताया कि उनके व्यवसाय आरआर गार्डन्स के लगभग 40 से 45 चेक यहां वलसरवक्कम स्थित उनके आवास से चोरी हो गए थे.

विज्ञापन

दो बार की गई चेक कैश कराने की कोशिश

राधा के अनुसार, चोरी किया गया एक चेक उनकी बहन अंबिका के बैंक खाते में जमा कराया गया था, जिस पर 46 करोड़ रुपये की राशि लिखी गयी थी. उन्होंने कहा, ‘मुझे 16 तारीख को अपने बैंक से एक एसएमएस अलर्ट आया. राशि देखकर, मैंने तुरंत बैंक से संपर्क किया और भुगतान रोकने का निर्देश दिया.’ उन्होंने आरोप लगाया कि भुगतान पर रोक लगवाने के बावजूद 18 तारीख को चेक जमा करने का दूसरा प्रयास किया गया. इस घटना पर हैरानी व्यक्त करते हुए, अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अपनी बहन के साथ-साथ अपने छोटे भाई की भी सक्रिय भूमिका होने का संदेह है.

विज्ञापन

‘परिवार पर नहीं तो किस पर करें भरोसा’

राधा ने दावा किया, ‘चेक अंबिका के नाम पर जमा किए गए थे. मेरा छोटा भाई मल्लिकार्जुन भी इसमें शामिल है. उन्होंने चेक भरकर अपने पास रखे हैं.’ राधा ने जिक्र किया कि उन्होंने भरोसे के चलते चेक समेत अपना सामान वलसरवक्कम वाले घर पर छोड़ दिया था. उन्होंने पूछा, ‘अगर परिवार पर नहीं, तो हम और किस पर भरोसा करेंगे?’

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चूंकि वह मुंबई और केरल में अपना कारोबार संभालती हैं, इसलिए वह दैनिक कामकाज के लिए अक्सर हस्ताक्षर किए हुए चेक रखती थीं. अपनी पारिवारिक संपत्तियों की पृष्ठभूमि को स्पष्ट करते हुए राधा ने बताया कि संपत्तियों का औपचारिक बंटवारा 2006 में ही पूरा हो गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ