Actress Polina Menshikh Death: रूसी अभिनेत्री पोलिना मेन्शिख (Polina Menshikh) की थिएटर में मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोलिना मेन्शिख रूसी सैनिकों के सामने अपना परफॉर्मेंस दे रही थी।
इस दौरान अचानक से हमला हुआ और 40 वर्षीय अभिनेत्री भी इस हमले का शिकार हो गई। बता दें कि पोलिना जिस थिएटर में काम करती थी वहां से जानकारी मिली है कि मंच पर परफॉर्मेंस करते समय उसकी हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स में बताया गया कि 19 नवंबर को क्षेत्र में यूक्रेनी हमला हुआ था।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड हीरोज को पछाड़ 3000 करोड़ कमाने वाली इकलौती एक्ट्रेस! जानें कौन हैं ये हसीना
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
बता दें कि सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना 19 नवंबर की है। इस दिन रूस के मिसाइल बलों और तोपखाने के वार्षिक दिवस के उपलक्ष्य में एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान अचानक यूक्रेनी हवाई हमला हुआ और इसमें अभिनेत्री सहित कुछ नौसैनिकों की मौत हो गई। इस घटना में करीब 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि कुछ कितने लोगों की मौत हुई है इसको लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है।
अचानक हुआ हमला
वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मेन्शिख बेहद प्यार से गिटार बजा रही हैं। इस दौरान अचानक से कंपन होती है और तेज आवाज आती है। साथ ही तुरंत वीडियो ब्लैक आउट हो जाता है। बता दें कि रूसी जांच समिति ने इस हमले की आपराधिक जांच की घोषणा की, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि हवाई हमले में एक नागरिक की मौत हुई है।
128वीं ब्रिगेड का बदला
साथ ही यूक्रेन ने भी स्वीकार किया कि यह हमला इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन में एक पुरस्कार समारोह पर हुए विनाशकारी रूसी हमले का बदला था। यूक्रेनी हवाई कमांडर रॉबर्ट ब्रोवडी का कहना है कि कीव की सेना ने 128वीं ब्रिगेड का बदला लेने के लिए रूसी मरीन की 810वीं अलग ब्रिगेड पर हमला किया। वहीं, इस हमले में एक्ट्रेस के निधन से हर ओर शोक की लहर है।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
3 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
7 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
8 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
10 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
11 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
12 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
14 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
14 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines