हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा का हाल ही में एक्सिडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है और लगातार इलाज चल रहा है. हालांकि, अब नुसरत ने अस्पताल से अपना एक वीडियो जारी कर हेल्थ अपडेट दिया है.

विज्ञापन
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट (PIC- nushrrattbharuccha, Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का इंडोनेशिया के बाली में एक्सिडेंट हो गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को बाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया था. इन दिनों नुसरत का मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसी बीच एक्ट्रेस ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट किया है.

वीडियो देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है. दरअसल, एक्ट्रेस ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा, ‘और बस ऐसे ही, शाहरुख खान और काजोल मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. ये याद दिलाते हुए की चीजें बेहतर होती हैं. धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं. ढेर सारे सपने देख रही हूं.’

यह भी पढ़ें: ‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान; सामने आया वीडियो

विज्ञापन

कैसी है नुसरत भरूचा की तबीयत?

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा वीडियो में अस्पताल के बेड बैठी हुई नजर आ रही है, वहीं उन्हें अस्पताल का स्टाफ खाना खिला रहे हैं. बता दें कि नुसरत बेट पर बैठे टीवी देख रही हैं, जिस पर एक गाना चल रहा है. इस गाने का टाइटल ‘रंग दे तू मोहे गेरुआ’ है. इस गाने में बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान और काजोल नजर आ रही है. यह गाना देखकर नुसरत के चेहरे पर मुस्कान आई है.

नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने बीते शनिवार को भी अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर फैंस को अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी दी थी. इस फोटो में मेडिकल चेयर नजर आ रही थी. फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस नुसरत लिखा था कि मैं हमेशा से ही डूबते सूरज को देखने के पीछे भागती रही हूं. हालांकि, अब मेरा नजरिया काफी बदल गया है. वहीं अंत में उन्होंने लिखा पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.

विज्ञापन

कब हुआ था नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट?

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बीते हफ्ते बाली में एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें 2 अक्टूबर को एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया था. बता दें कि इस एक्सीडेंट में नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था. हालांकि, अब उनका इलाज मुंबई के अस्पताल में चल रहा है, तो वहीं उनके फैंस भी एक्ट्रेस की सेहत के बारे में जानने के लिए परेशन रहते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola