Nikki Tamboli In Bigg Boss: बिग बॉस ओटीटी 3 ने धूम मचाई हुई है। ये सीजन सुपरहिट जा रहा है। वहीं, अब जल्द ही शो का ग्रैंड फिनाले होगा। इसके बाद बिग बॉस का अगला सीजन भी जल्द ही वापसी करेगा ताकि ऑडियंस का मनोरंजन चलता रहे। इसी बीच अब इस बड़े रियलिटी शो में शामिल होने वाले कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं। हर दिन बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स की एक्सपेक्टेड लिस्ट रिवील हो रही है। इसी बीच अब एक बड़ा खुलासा हुआ है।
बिग बॉस के नए सीजन का प्रोमो वीडियो आया सामने
कहा जा रहा है कि बिग बॉस 14 में नजर आ चुकी एक्ट्रेस निक्की तंबोली एक बार फिर बिग बॉस का हिस्सा बनेंगी। अब ये सिर्फ सुनी-सुनाई खबरें नहीं हैं बल्कि ये कंफर्म हो चुका है। अपनी हॉटनेस के लिए जानी-जाने वाली निक्की तंबोली एक बार फिर इस रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी। अब खुद चैनल ने इस राज से पर्दा उठा दिया है। इतना ही नहीं अब बिग बॉस का प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें निक्की अपनी अदाओं का जलवा दिखा रही हैं।
निक्की तंबोली ने दिखाई हॉट अदाएं
एक्ट्रेस को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, प्रोमो वीडियो में निक्की का चेहरा नजर नहीं आ रहा। लेकिन उनकी एक झलक ही उन्हें पहचानने के लिए काफी है। इतनी हॉट एक्ट्रेस आखिर और हो भी कौन सकती है। आपको बता दें, निक्की बिग बॉस में तो कंटेस्टेंट बनकर एक बार फिर आने वाली हैं, लेकिन इस कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट है। सबसे पहले तो आप सोच रहे होंगे कि ‘बिग बॉस 18’ का प्रोमो वीडियो अभी से कैसे आ गया? तो बता दें, यहां बात ‘बिग बॉस 18’ की नहीं हो रही।
यह भी पढ़ें: ‘मेरा हाथ पकड़ा और अपनी पैंट खोल दी…’, मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना
मराठी बिग बॉस का हिस्सा होंगी निक्की?
निक्की तंबोली तो बिग बॉस मराठी में पार्टिसिपेट करने वाली हैं। आज से बिग बॉस मराठी का सीजन 5 शुरू होने वाला है। रितेश देशमुख के इस शो में अब निक्की तंबोली भी हिस्सा लेंगी। लगता है सलमान खान के शो में तो निक्की जीत नहीं पाईं, लेकिन बिग बॉस मराठी में वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। अब मराठी बिग बॉस के फैंस तंबोली को पसंद करते हैं या नहीं वो तो जल्द ही पता चल जाएगा।
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
3 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
5 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
6 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
8 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
9 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines