हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'कुमकुम भाग्य' फेम मशहूर एक्ट्रेस की टूटी शादी, 9 साल बाद पति से हुईं अलग

मशहूर टीवी कपल मुग्धा चापेकर और रवीश देसाई ने शादी के 9 साल बाद अलग होने का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी रवीश देसाई ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

विज्ञापन

स्टार प्लस के टीवी शो ‘पृथ्वीराज चौहान’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे फेमस शो में नजर आ चुकी एक्ट्रेस मुग्धा चाफेकर अपने पति रवीश देसाई से आधिकारिक तौर पर अलग हो गई हैं। दोनों ने शादी के 9 साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। एक्टर रवीश देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी है। साथ ही फैंस से प्राइवेसी की मांग की है। बता दें कि मुग्धा चाफेकर और रवीश देसाई दोनों साल 2014 में टीवी शो ‘सतरंगी ससुराल’ में नजर आए थे। यहीं से दोनों के बीच प्यार हो गया था और दो साल डेट करने के बाद साल 2016 में मुग्धा और रवीश शादी के बंधन में बंध गए थे।

रवीश देसाई ने शेयर की पोस्ट

एक्टर रवीश देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह पत्नी मुग्धा चाफेकर से पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘बहुत चिंतन और सोचने के बाद मुग्धा और मैंने अपने-अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है। हमने प्यार, दोस्ती और सम्मान के साथ एक खूबसूरत सफर तय किया है, जो हमारी पूरी जिंदगी जारी रहेगा।’

फैंस से मांगी प्राइवेसी

अपनी पोस्ट में रवीश देसाई ने आगे लिखा, ‘हम अपने फैंस, चाहने वालों और मीडिया से यही रिक्वेस्ट करना चाहते हैं कि वह दयालु और सहायक बनें। हमें प्राइवेसी दें जिसकी हमें सबसे ज्यादा जरूरत है। प्लीज किसी भी झूठी कहानी और स्टेटमेंट पर बिल्कुल यकीन नहीं करें। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या बिग बॉस OTT 4 में नजर आएंगी धनश्री वर्मा? अपूर्वा मुखीजा को भी मिला ऑफर!

सोशल मीडिया पर कर रहे फॉलो

बता दें कि रवीश देसाई ने अलगाव की पोस्ट शेयर करने के बाद कमेंट बॉक्स को हाइड कर दिया है। हालांकि एक साल पहले ही अलग हो चुके मुग्धा और रवीश सोशल मीडिया पर अभी भी एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मुग्धा चाफेकर को आखिरी बार ‘कुमकुम भाग्य’ में देखा गया था जबकि रवीश देसाई पिछले साल रिलीज हुई अनुपम खेर की फिल्म ‘विजय 69’ में नजर आए थे। इससे पहले उन्हें नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘स्कूप’ में देखा गया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola