Kristina Patel: मूल रूप से राजकोट की रहने वाली और मुंबई में रह रही एक्ट्रेस और मॉडल क्रिस्टीना पटेल ने भाजपा नेता और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि ‘मेरी मां की जान खतरे में है, फिर भी पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। मेरे पिताजी के बड़े भाई गुंडागर्दी कर रहे हैं। संपत्ति विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला किया गया। मेरी मां और मुझे परेशान किया जा रहा है।’
जानिए क्या है पूरा मामला
मुंबई में रहने वाली क्रिस्टिना पटेल ने अपने वीडियो में कहा कि पिता के निधन के बाद से वो कई समस्याओं से जूझ रही हैं। उनके पिता के परिजनों ने सारी संपत्ति ले ली है, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई लड़ाई-झगड़ा न करते हुए कानूनी तरीके से मामला निपटाने की कोशिश की।क्रिस्टिना ने आगे बताया कि वो मुंबई में रहती हैं, जबकि उनकी मां अकेली राजकोट में रहती हैं। उनके बड़े पापा बिपिन अमृतिया, भाई आनंद अमृतिया और एक एक शख्स व्यक्ति (जिसका नाम उन्हें नहीं पता) ने उनकी मां पर हमला किया। जब उन्होंने पुलिस को बुलाया, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही उनकी शिकायत दर्ज की।
पुलिस पर उठाए सवाल
क्रिस्टिना ने वीडियो में आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से भी संपर्क करने की भी कोशिश की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे बड़े पापा भाजपा में किसी पद पर हैं। क्या राजनीति में होने का मतलब ये है कि आप किसी की हत्या भी कर सकते हो? अगर मेरी मां को कुछ हो जाता, तो मैं क्या करती? जब किसी की जान खतरे में हो, तो पुलिस शिकायत क्यों नहीं लेती? क्या सिर्फ इसलिए क्योंकि वो भाजपा में हैं? राजनीति में हो, तो क्या किसी की जान ले लोगे? मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं। मैं मुंबई में हूं, मेरी मां राजकोट में अकेली हैं। मैं गुजरात पुलिस से कार्रवाई और मेरी मां की सुरक्षा की मांग करती हूं।’
यह भी पढ़ें: क्या Arjun Kapoor और Malaika Arora ने सोशल मीडिया पर दिया इनडायरेक्ट मैसेज? दोनों के पोस्ट में दिखा कनेक्शन
भाजपा नेता पर सीधा आरोप
मीडिया में सामने आई जानकारी के मुताबिक, क्रिस्टिना पटेल के बड़े पापा भाजपा के प्रभारी हैं। क्रिस्टिना का आरोप है कि दीनेश अमृतिया के भाजपा से जुड़े होने के कारण पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कर रही और कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब एक्ट्रेस डरी हुई हैं और उन्होंने रोते हुए वीडियो बनाकर अपनी आपबीती सुनाई है। साथ ही उस घटना वाले दिन का फुटेज भी दिखाया है, जिसमें कुछ लोग एक्ट्रेस की मां के घर में घुसते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
3 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
13 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
15 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines