Actress Kutti Padmini Claim Sexual Harassment: हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का काला चिट्ठा खुलकर सामने आने लगा है। अब तक कई एक्ट्रेसेस ने इंडस्ट्री में हो रहे यौन उत्पीड़न और बुरे बर्ताव को बेबाकी उजागर किया है। वहीं कई मशहूर एक्टर और डायरेक्टर पर आरोप लगाते हुए बताया है कि किस तरह फिल्मी ऑफर के नाम पर इंडस्ट्री में उनके साथ घिनौनी हरकत की जाती रही हैं। इस बीच मशहूर एक्ट्रेस कुट्टी पद्मिनी ने तमिल टीवी इंडस्ट्री में होने वाले यौन संबंधों की मांग को उजागर किया है। एक्ट्रेस ने कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनकी बाहरी दुनिया को भनक तक नहीं लग पाती है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी रही हैं, जिन्होंने तंग आकर आत्महत्या तक कर ली। न्याय न मिलने और करियर खत्म हो जाने के डर से कई बार एक्ट्रेस चुप रहना ही मुनासिब समझती हैं।
इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर हो रहा यौन उत्पीड़न
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानी-मानी एक्ट्रेस और टीवी इंडस्ट्री की निर्माता कुट्टी पद्मिनी ने तमिल टीवी इंडस्ट्री को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर यौन उत्पीड़न जैसी घटनाएं होती हैं। एक्ट्रेस ने तमिल टीवी इंडस्ट्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘डायरेक्टर हो या तकनीशियन टीवी सीरियल्स में फीमेल कलाकारों से यौन संबंध बनाने की सरेआम डिमांड होती है। कई महिलाएं इन कृत्यों की शिकायत नहीं कर पाती हैं क्योंकि उनके लागए यौन उत्पीड़न के आरोप साबित नहीं हो पाते हैं। वहीं कुछ बर्दाश्त कर लेती हैं क्योंकि उनकी कमाई अच्छी हो रही होती है।’
यह भी पढ़ें: मशहूर TV एक्ट्रेस का होटल से अश्लील वीडियो वायरल, संचालक को नोटिस जारी
एक्ट्रेस ने खुद के साथ हुई घटना का जिक्र किया
एक्ट्रेस कुट्टी पद्मिनी ने आगे कहा कि ‘कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के चलते जान तक दे दी है।’ उन्होंने बताया कि जब वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर रही थीं, उस वक्त उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था। जब उनकी मां ने इसके खिलाफ शिकायत की और मामले को उठाने की कोशिश की तब कुट्टी पद्मिनी को एक हिंदी फिल्म से निकाल दिया गया।
हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने से हड़कंप
जाहिर है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिला कलाकारों के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न को लेकर इस महीने की शुरुआत में हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आई थी। इस रिपोर्ट में कई महिला कलाकारों के साथ यौन उत्पीड़न, शोषण और बुरे व्यवहार करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद से कई एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए बुरे बर्ताव की बात सामने रखनी शुरू कर दी है। वहीं सरकार की ओर से मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
28 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines