Actress Dating Rumors With NRI Businessman: गॉसिप टाउन में किसी को लेकर चर्चा ना हो भला ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां, बीते कुछ दिनों से टॉक ऑफ द टाउन में बी-टाउन की एक हसीना और करोड़पति बिजनेसमैन के रिलेशन की बातें हो रही हैं। हालांकि अब तो इस रूमर्ड कपल ने अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है, तो भला फैंस के लिए इससे बड़ी बात क्या ही होगी? फैंस के लिए इस खबर का कंफर्म होना इसलिए भी खास है क्योंकि अब बी-टाउन की ये हसीना अब मशहूर क्रिकेटर के घर की बहू बनने वाली है।
कृति-कबीर की डेटिंग रूमर्स
दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वो हसीना कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक कृति सेनन हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से कृति सेनन और एनआरआई बिजनेसमैन कबीर बहिया की डेटिंग की खबरें आ रही थीं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया, लेकिन अब कबीर ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे उनका कृति संग रिश्ता कंफर्म माना जा रहा है।
कबीर ने कमेंट ने खबरों को दी हवा
कृति सेनन इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिस पर कबीर बहिया ने कमेंट किया कि आई एम डेड (मैं मर गया)… और इसके साथ हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया। कबीर के इस कमेंट को देखते ही यूजर्स ने कृति संग उनके रिश्ते को कंफर्म मान लिया है। जी हां, लोगों को अब सच में लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि सच क्या है वो तो कृति और कबीर ही जानते हैं।
Kabir Bahia
साक्षी सिंह के कजिन हैं कबीर
अगर कबीर और कृति के रिलेशन में होने की खबरें सही हैं, तो फिर एक्ट्रेस दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के परिवार का हिस्सा बन सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कबीर बहिया एमएस धोनी के साले हैं। जी हां, कबीर धोनी की वाइफ साक्षी सिंह के कजिन हैं। अगर इन दोनों ने अपने रिलेशन को कंफर्म किया और जल्दी ही कृति धोनी की फैमिली की बहू भी बन सकती है। अब देखने वाली बात होगी कि कृति या कबीर दोनों में से कौन और कब इस खबरों को कंफर्म करते हैं।
यह भी पढ़ें- IC 814 अचानक एटीसी की रडार से हुआ गायब, Kandahar Hijack के वो 7 दिन, जब अटकी भारत की सांसें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines