Myositis क्या? जिस बीमारी का शिकार हुईं तेलुगु एक्ट्रेस, सुनकर फैंस हुए शॉक्ड!

Actress Kapilakshi Malhotra Diagnosed With Myositis: तेलुगु एक्ट्रेस कपिलाक्षी मल्होत्रा को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कि उन्हें मायोसिटिस नाम की गंभीर बीमारी हो गई हैं। आखिर क्या होती है ये बीमारी, चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

Actress Kapilakshi Malhotra Diagnosed With Myositis

Actress Kapilakshi Malhotra Diagnosed With Myositis

विज्ञापन

Actress Kapilakshi Malhotra Diagnosed With Myositis: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री कपिलाक्षी मल्होत्रा (Kapilakshi Malhotra) को एक गंभीर बीमारी हो गई जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है।। अभिनेत्री को मायोसिटिस नाम की एक दुर्लभ और गंभीर ऑटोइम्यून बीमारी का पता चला है, जो मांसपेशियों पर सीधा असर डालती है। आखिर क्या है ये बीमारी, इसके लक्षण और बचाव क्या हो सकते हैं, चलिए आपको बताते हैं।

बीमारी के बावजूद काम कर रही हैं अभिनेत्री

कपिलाक्षी मल्होत्रा ​​​​ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली फिल्म ‘प्रेमा पिपसी’ से पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया। सूत्रों के मुताबिक कपिलाक्षी पिछले दो सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपने प्रोफेशनल काम में कोई भी कमी नहीं आने दी।

विज्ञापन

इस बीमारी के कारण उनका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद वो अपने काम को लेकर पूरी तरह से डेडिकेटेड हैं और शूटिंग में व्यस्त हैं। कपिलाक्षी के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि उन्हें ये बीमारी उनके बॉलीवुड डेब्यू के दौरान हुई शूटिंग के दौरान पता चली।

कपिलाक्षी मल्होत्रा का अभिनय करियर

कपिलाक्षी मल्होत्रा ​​​​ने 2020 में अपनी फिल्म ‘प्रेमा पिपसी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सुमन और अभिनेत्री सोनाक्षी वर्मा मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद कपिलाक्षी ने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया , जिनमें उन्होंने अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाया और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया। उनकी अभिनय क्षमता ने उन्हें काफी पहचान दिलाई है और दर्शक उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है मायोसिटिस बीमारी?

मायोसाइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम अपनी ही मांसपेशियों पर हमला करने लगता है। इससे मांसपेशियों में सूजन आ जाती है, जो समय-समय पर बढ़ती और घटती रहती है। ये सूजन मांसपेशियों को कमजोर बना देती है, जिससे मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है। इससे शरीर में भी दर्द महसूस होने लगता है।

मायोसाइटिस एक तरह की मायोपैथी है, जो एक सामान्य शब्द है और उन बीमारियों से जुड़ा हुआ है, जो हड्डियों से जुड़ी मांसपेशियों को प्रभावित करती हैं। मायोसाइटिस के अलग-अलग प्रकार शरीर के अलग-अलग हिस्सों में मांसपेशियों के अलग-अलग ग्रुप्स पर असर डाल सकते हैं।

विज्ञापन

मायोसाइटिस के लक्षण क्या होते हैं?

मायोसाइटिस के आम लक्षणों में शामिल हैं- मांसपेशियों में कमजोरी, जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द, अत्यधिक थकान, सूजन, सांस लेने या निगलने में कठिनाई

मायोसाइटिस का इलाज

मायोसाइटिस का कोई स्थायी इलाज नहीं है। इस बीमारी में डॉक्टर आपके लक्षणों का इलाज करते हैं ताकि आपकी दैनिक गतिविधियों पर बीमारी का प्रभाव कम हो सके। उनका मुख्य उद्देश्य आपके लक्षणों को कंट्रोल करना है, ताकि मायोसाइटिस ठीक हो सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ