Hunar Hali Step Back Bigg Boss 19 to Divorce Proceedings: हुनर हाली ने लास्ट मिनट पर बिग बॉस का हिस्सा न बनने का फैसला किया है। उन्होंने ये फैसला मयंक से अपने तलाक के चलते लिया है। उनकी लॉयर सना रईस खान जो कि Big Boss 17 की कंटेस्टेंट भी थीं उन्होंने कहा कि, “दोनों के बीच परेशानियां इतनी बढ़ गई हैं कि, अब वो साथ नहीं रह सकते हैं।” तलाक की प्रोसेस के कारण ही, हुनर अब Big Boss 19 का का हिस्सा भी नहीं बन सकेंगी।
यह भी पढ़ें :
टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली अब बिग बॉस सीजन 19 का हिस्सा नहीं बनेंगी। दरअसल हुनर का अपने पति मयंक से तलाक हो रहा है, जिसके कारण उन्हें उसकी प्रोसेस के लिए मौजूद रहना होगा। यही वजह है की अब वो बिग बॉस के घर में नजर नहीं आएँग। हुनर की वकील सना ने कहा की, हुनर और मयंक गांधी के रिश्ते में अब कोई गुंजाइश नहीं बची है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह रिश्ता “गंभीर मतभेदों” के चलते टूट चुका है” और “अब किसी समझौते की कोई जगह नहीं बची है।” तलाक की ऑफिशियल प्रोसेस भी शुरू की जा चुकी है, जिसमें वकील का मेन फोकस हुनर की गरिमा, आर्थिक सिक्योरिटी और इंडिपेंडेंस को सुनिश्चित करना बनने वाला है।
बिग बॉस 19 से हटना मजबूरी
जबसे हुनर के बिग बॉस में शामिल होने की खबरें सामने आई थी उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई थी। उनकी इस पार्टिसिपेशन को लेकर उनके फैंस में शुरू से ही बहुत उत्साह था। लेकिन अचानक उन्हें तलाक की कानूनी कार्यवाहियों के चलते यह मौका छोड़ना पड़ रहा है। कोर्ट में मौजूद रहना और कानूनी फॉर्मेलिटी को पूरा करने के लिए उन्हें ये मौका अपने हाथ से जाने देना होगा। इस कार्यवाही लिए उन्हें मजबूरन शो से बाहर रहना पड़ेगा ताकी वो डिवोर्स प्रोसीडिंग्स में अवेलेबल रहें। इस कारण वो शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। फैंस को इस बात का बहुत अफसोस है।
निजी जीवन की लड़ाई, फिर भी काम में बना रहा फोकस
हुनर हाली इस समय अपनी पर्सनल जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। शादी में चल रही मुश्किलों के बाद इमोशनल उथल-पुथल ने उन्हें झकझोर दिया है, लेकिन वह प्रोफेशनल मोर्चे पर अपने कमिटमेंट्स को पूरे मन के साथ निभा रही हैं। उनका प्रोफाइल टीवी की मशहूर एक्ट्रेस में शामिल है।
मयंक से शादी को लेकर क्या बोली हुनर?
हुनर पहले भी अपनी शादी को लेकर कह चुकी हैं, “हम ‘लिविंग अपार्ट टुगेदर’ शादी में हैं!” हुनर और मयंक की शादी 9 साल पहले सिख रीति रिवाज से हुई थी। उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव न रहने पर कहा था, “मुझे लगता है कि निजी पल साझा करने से रिश्ते पर अनचाहा ध्यान, क्रिटिसिज्म और नेगेटिविटी आ सकती है। अगर कोई दिखने के लिए सामने आता है तो उसे इसके नतीजे भी स्वीकार करने पड़ेंगे। बाद में विक्टिम बनने का कोई मतलब नहीं है। जो एक कपल के लिए काम करता है, ज़रूरी नहीं कि दूसरे के लिए भी करे। मैं सिर्फ़ अटकलों को खत्म करने के लिए पब्लिक इवेंट्स में कपल की तरह जाना नहीं चाहती। लोग जो सोचना चाहते हैं, सोचें। मुझे सच में कोई परवाह नहीं है।”
टीवी की स्टार हैं हुनर
हुनर, ‘पटियाला बेब्स’, ‘थपकी प्यार की’ और ‘कहता है दिल जी ले जरा’ जैसे पॉपुलर शोज में नजर आई थीं। उन्हें उनकी छाप छोड़ देने वाली पर्फॉर्मन्सेस और जबरदस्त एक्टिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है। फैंस उनकी टूटती हुई शादी की खबर से काफी मायूस हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें इस मुश्किल समय में सपोर्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines