बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या अफेयर नहीं बल्कि साड़ी के लिए उनकी मोहब्बत है। जी हां, सोशल मीडिया पर फातिमा ने अपने फैंस के साथ एक खास राज शेयर किया है, जिसे लेकर इंटरनेट पर खूब हलचल मची हुई है।
फातिमा को साड़ी से हुआ प्यार
फातिमा ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की, जिसमें वो खूबसूरत साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में नजर आ रही हैं। झुमकों के साथ उनका लुक और भी आकर्षक लग रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे साड़ियों से जबरदस्त इश्क है और ‘रॉ मैंगो’ इस प्यार को और गहरा बनाते हैं।’ फैंस ने भी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया और उनके स्टाइल की तारीफों के पुल बांध दिए।
फातिमा सना का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा आखिरी बार विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘सैम बहादुर’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। अब वो जल्द ही अनुराग बासु की फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनो’ में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, अली फजल और कोंकणा सेन शर्मा जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट 4 जुलाई तय की गई है।
‘मेट्रो…इन दिनो’ दरअसल 2007 में आई ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। इसमें चार अलग-अलग कहानियां दिखाई जाएंगी, जो मॉडर्न रिश्तों की सच्चाई को दर्शाएंगी।
बचपन से शुरू हुआ था फिल्मी सफर
फातिमा का करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू हुआ था। साल 1997 की फिल्म ‘इश्क’ में उन्होंने बतौर बाल कलाकार काम किया था, जिसमें आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला लीड रोल में थे। इसके बाद वो ‘चाची 420’ में भी नजर आईं। फातिमा ने ‘बड़े दिलवाला’, ‘खूबसूरत’ और ‘वन 2 का 4’ जैसी फिल्मों में भी छोटी उम्र में एक्टिंग की थी।
‘दंगल’ ने बनाया स्टार
फातिमा को असली पहचान 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ से मिली, जिसमें उन्होंने महिला पहलवान गीता फोगाट का दमदार रोल निभाया। आमिर खान के साथ उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और उन्होंने अपने अभिनय से हर किसी को चौंका दिया। इसके बाद वो ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’, ‘लूडो’, ‘धक धक’ और ‘थार’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।
जल्द दिखेंगी ‘उल जलूल इश्क’ में
फातिमा आने वाले दिनों में ‘उल जलूल इश्क’ नाम की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ विजय वर्मा भी दिखेंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है क्योंकि दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी।
यह भी पढ़ें: क्या Arbaaz Khan की वाइफ Ssura Khan बनने वाली हैं मां? वायरल हो रहे वीडियो से लगीं अटकलें
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
13 mins ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
3 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
3 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
5 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
5 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
8 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
8 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
16 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines