Daisy Shah Birthday: सलमान खान की हीरोइन बनने से पहले बैकग्राउंड डांसर थीं डेजी शाह, फिर फिल्मों में ऐसे बनाई अपनी पहचान

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहा है. आज हम आपको एक्ट्रेस की जन्म दिन पर उनकी संघर्ष की कहानी बताने जा रहे हैं. फिल्मों में काम करने से पहले डेजी बैकग्राउंड डांसर हुआ करती थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Daisy Shah

डेजी शाह बर्थडे (PIC-shahdaisy. Instagram)

Daisy Shah Birthday: एक्ट्रेस डेजी शाह का जन्म 25 अगस्त 1984 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की थी. एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली शिक्षा का कुछ भाग विले पार्ले और बाकी डोंबिवली से पूरा किया था. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद डेजी ने मुंबई के गुरु नानक खालसा कॉलेज (Khalsa College) में आर्ट्स की पढ़ाई की थी.

विज्ञापन

हालांकि, मिडडे की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस अपनी आर्ट्स की पढ़ाई के आखिरी साल की परीक्षा नहीं दे पाई थी, क्योंकि उन्होंने उस वक्त अपना काम शुरू कर दिया था. बता दें कि डेजी ने अपना करियर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर शुरू किया था, जिसके बाद वो मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ फिल्म में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आई थी. आपको बता दें कि डेजी ने फिल्म ‘तेरे नाम’, ‘मस्ती’ और ‘हमको दीवाना कर गए’ में बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आई थी.

विज्ञापन

डेजी शाह ने जीता था ब्यूटी कॉन्टेस्ट

आपको बता दें कि डेजी स्कूल के दिनों से ही ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था और Miss Photogenic का खिताब भी अपने नाम किया था. वहीं एक्ट्रेस की पहली मूवी की बात करें, तो उन्होंने साउथ इंडियन सिनेमा में पहले कदम रखा था, जो साल 2011 में रिलीज हुई थी, इस मूवी का नाम Bhadra था. हालांकि, इसके बाद एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों का रुख किया और साल 2014 में बॉलीवुड दबंग खान यानी सलमान खान के साथ मूवी जय हो में नजर आई थी.

बॉलीवुड की इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों में काम भी किया है. जैसे- हेट स्टोरी 3, ‘रामरतन’, ‘रेस 3’, गुजरात 11, ‘मिस्ट्री ऑफ द टैटू’ और ‘बिहू अटैक’ शामिल है. आपको बता दें कि साल 2026 में डेजी शाह की मूवी ‘Bihu Attack’ रिलीज हुई थी, यह मूवी 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

विज्ञापन

‘एलायंस’ में नजर आईं थी डेजी शाह

आपको बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस अमेजन प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो ‘एलायंस’ में नजर आई थी, जहां उनकी दोस्ती बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सोहेल खान के साथ काफी देखने को मिली थी. ‘एलायंस’ (Alliance) शो का ग्रैंड फिनाले 6 अगस्त 2026 को हुआ था, जिसमें मिनी माथुर ने जीत हासिल की थी और 50 लाख रुपये नकद पुरस्कार भी जीता. फिनाले से पहले ही एक्ट्रेस डेजी शाह शो से बाहर हो गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ