Actress Chitra Father Passes Away: साल 2024 का आखिरी दिन है। आज हर कोई पूरे साल की यादें समेटे अगले साल यानी 2025 का स्वागत करने के लिए तैयार है, लेकिन इस बीच फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर आई है। दो साल पहले सुसाइड करने वाली एक्ट्रेस चित्रा के पिता ने भी सुसाइड कर लिया है। इस खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार भी सदमे में है।
कामराज ने किया सुसाइड
दरअसल, अभिनेत्री चित्रा के पिता कामराज ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने परिवार और उनके फैंस और चाहने वालों को भी परेशान कर दिया है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि कामराज ऐसा कुछ कर लेंगे कि नए साल के जश्न की खुशियां मातम में बदल जाएंगी, लेकिन ऐसा ही हुआ औह और एक्ट्रेस चित्रा के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
परिवार को बड़ा झटका
गौरतलब है कि दो साल पहले अभिनेत्री चित्रा ने भी सुसाइड कर लिया था। एक्ट्रेस के सुसाइड ने फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया था। बता दें कि चित्रा पूनमल्ली के एक रिसॉर्ट में फांसी लगाकर मृत पाई गई थी। चित्रा की मौत से उनके परिवार को बड़ा झटका लगा था और इस दुख से उनका परिवार अभी तक नहीं निकल सका है और अभी भी अपनी बेटी का याद करता है। वहीं, अब चित्रा के पिता का जाना भी उनके लिए किसी बड़े दुख से कम नहीं है।
कैसे लगा कामराज की मौत का पता?
दरअसल, कामराज के निधन पर तब घरवालों का ध्यान गया जब वो बहुत देर तक कमरे से नहीं निकले और अंदर ही रहे। इस दौरान जब उनके परिवार ने देखा कि बहुत देर से वो कमरे में हैं, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और देखा कि कामराज पंखे से लटके हुए हैं। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत की परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है।
पुलिस कर रही जांच
अभिनेत्री चित्रा के पिता कामराज एक अपार्टमेंट में रहते थे और उनके इस तरह जाने से परिवार भी गहरे दुख में चला गया है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रहे है। देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है। वहीं, चित्रा के फैंस और उनके चाहने वाले उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Sunil Pal ने सुनाई अपहरण की आपबीती, कॉमेडियन बोले- जहर का इंजेक्शन…
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines