---विज्ञापन---

कौन है Arti Singh का पहला प्यार? शादी के बाद एक्ट्रेस को आई याद, पोस्ट में खोला राज

Arti Singh First Love: एक्ट्रेस आरती सिंह ने अब एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अब एक्ट्रेस का दावा है कि वो पहले प्यार के पास वापस जाने के लिए बेताब हैं। चलिए जानते हैं कौन है उनका फर्स्ट लव?

Arti Singh First Love: पॉपुलर एक्ट्रेस आरती सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। दीपक की दुल्हन बने अभी आरती को कुछ ही महीने हुए हैं और अभी से एक्ट्रेस को किसी की याद सताने लगी है। अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसने फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। अब एक्ट्रेस अपने पहले प्यार को याद करती हुई नजर आ रही हैं। आरती सिंह ने खुद ही अपने पहले प्यार का जिक्र किया है।

किससे मिलने को बेकरार हैं आरती सिंह?

अब मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया जिसके बाद फैंस सोच में पड़ गए हैं कि उनका पहला प्यार कौन है? वो कौन है जिसने आरती का दिल चुराया था और शादी के बाद भी जिसकी यादों में न सिर्फ आरती खोई हुई हैं बल्कि उससे मिलने को तड़प रही हैं। अब एक्ट्रेस ने सब कुछ अपने पोस्ट में रिवील कर दिया है। आरती ने कहा है कि वो उसके पास लौटने का इंतजार नहीं कर सकतीं।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने खोला पहले प्यार का राज

तो चलिए जानते हैं यहां आरती किसकी बात कर रही हैं और किसकी यादों में गुम हैं? अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मेजर मिसिंग, अपने पहले प्यार के पास लौटने के लिए तैयार हूं।’ बता दें, यहां आरती अपने परिवार या दोस्तों की बात नहीं कर रही हैं। न ही उन्होंने किसी लड़के का जिक्र किया है बल्कि वो तो अब अपने काम को मिस कर रही हैं। आरती सिंह का पहले प्यार से मतलब शूटिंग और सेट से है।

Arti Singh First Love

पहले प्यार की याद में खोईं आरती सिंह

यह भी पढ़ें: Armaan Malik से तलाक का फैसला लेने के बाद फूट-फूटकर रोईं Payal, क्या छोड़ देंगी पति का घर? बहन आई लेने

---विज्ञापन---

काम को लेकर जताई एक्साइटमेंट

आरती सिंह ने आगे लिखा, ‘जब आप काम कर रहे होते हो और इंडिपेंडेंट होते हो तो कॉन्फिडेंस अलग ही होता है। काम पर लौटने का इंतजार नहीं हो रहा। जो चीज तुम्हें कभी नहीं छोड़ेगी वो है तुम्हारा काम। इससे सच्चे रहो। शुरुआत का इंतजार कर रही हूं।’ बता दें, हाल ही में आरती सिंह पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आई थीं। अपने भाई और भाभी के साथ उन्होंने कुकिंग के साथ खूब कॉमेडी भी की थी।

First published on: Jul 19, 2024 03:26 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola