हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अपनी अदाओं से सबको 'येड' लगाने वाली अभिनेत्री अनुश्री माने

विज्ञापन

नई दिल्ली : खूबसूरती पर न जाने कितने शायर ग़ज़लकारों ने लिखा है। कभी किसी के हुस्न की तारीफ की है तो कभी उसे दुनिया की बेतहाशा सुन्दर चीजों के साथ तोला है। भारतीय फिल्म सृष्टि ने हमे न जाने ऐसी कितनी ही अदाकारों से वाकिफ कराया जिन्हे देखकर खूबसूरती भी शर्मा जाये। जिन्हे देख कर हर उस देखने वाले को उस जैसा लगने का मन करने लगे।

बला की ख़ूबसूरत दिखने वाली अनुश्री , एक प्रसिद्द अभिनेत्री, टिक टॉक स्टार , मॉडल , सोशल मीडिया पर्सनालिटी , इन्फ्लुएंसर और डांसर है। अपने सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रीय रहने वाली अनुश्री अपने अदाओं से सबको दीवाना बना रही है। सोशल मीडिया पर टिक टॉक के जरिये उन्होंने काफी सारे वीडियोस और लिप सिंक बनाये लेकिन टिक टॉक के प्रबंधित होने के बाद उन्हों ने जोश और इंस्टाग्राम जैसे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से लोगों को मनोरंजित करना जारी रखा। सोशल मीडिया पर उनके अब लाखो फॉलोवर्स है और न जाने कितने चाहनने वाले है।

मराठी वेब सीरीज “शाळा” में अनुश्री ने नीलू की भूमिका की जिसकी बहुत सराहना हुई और उन्हें बोहत प्रसिद्धि भी मिली।यह स्कूल के दोस्तों की कहानी है, जिसे गणेश नाइक ने प्रोड्यूस किया था । उन्हें कौशल जाधव और आदिनाथ जाधव के साथ काम करने का मौका मिला। 2021 में, अनुश्री ‘तंतार’ नाम की एक और वेब सीरीज़ में दिखाई दीं जिसमें उन्होंने अंजलि की भूमिका निभाई। यह एक हॉरर और कॉमेडी मराठी सीरीज थी। इसके अलावा अनुश्री ने कई मराठी संगीत वीडियो में भी अभिनय किया है। वह सबसे पहले आदिनाथ जाधव के साथ ‘प्रेमाची धुन’ में दिखाई दी थीं। फिर, उन्होंने ‘तू संग ना’ गाने में अभिनय किया। उन्होंने हाल ही में ‘लव यू बोलना’ गाने में अभिनय किया है।

एक सर्वसाधारण महाराष्ट्रियन परिवार में जन्मी अनुश्री सातारा से है और फ़िल्मी दुनिया और अभिनय में खास रूचि रखती है। अनुश्री माने ने बतौर एक्ट्रेस ‘Miss teen Satara’ में सेकेंड रनर अप का खिताब जीता। अनुश्री अपनी संस्कृति और सामाजिक कार्यक्रमों में भी खास रूचि रखती है। वह सारे त्यौहार बड़े ख़ुशी से मानते हुए अपने सोशल मीडिया पर नजर आयी। दिलख़ुलास अनुश्री को हम ढेर सारा प्यार देते है और आगे भी वह हमारा मनोरंजन करती रहे ऐसी कामना करते है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें