Actress Anjana Rahman Death: मनोरंजन जगत से नए साल की शुरुआत में ही बुरी खबर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। फेमस एक्ट्रेस अंजना रहमान (Anjana Rahman) का 60 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के सामने आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंजना रहमान की मौत शुक्रवार को आधी रात यानी करीब 1:10 बजे हुई। वो कुछ समय से बीमार चल रही थीं और ढाका, बांग्लादेश के बंगबंधु शेख मुजीब यूनिवर्सिटी (BSMMU) अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रही हैं।
कैसे हुआ अंजना रहमान का निधन
अंजना रहमान कई दिनों से से बीमार थीं। कथित तौर पर एक्ट्रेस को पहले हल्का बुखार था फिर उन्हें ब्लड में इंफेक्शन हो गया था, ऐसे उनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो 1 जनवरी को उन्हें MSMMU में शिफ्ट किया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया लेकिन हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा। लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गईं और एक्ट्रेस का निधन हो गया। आर्टिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष मीशा सवदागोर ने प्रोथोम आलो से अंजना की मौत की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan के नए पोस्ट से फैंस कंफ्यूज, बोलीं- कोई परफेक्ट नहीं…
300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
अंजना रहमान ने अपने एक्टिंग करियर में कई सारी फिल्मों में काम किया है। अंजना की फिल्मों की गिनती की जाए तो वो 300 से भी अधिक है। अंजना ने ‘परिणीता’ में लोलिता का रोल निभाया था जो एक यादगार रोल है और इसके लिए उन्हें बांग्लादेश के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अंजना ने बांग्लादेश की फिल्मों के साथ-साथ श्रीलंकन, पाकिस्तानी, नेपाली और तुर्की की फिल्मों में काम किया है। वहीं उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के साथ बॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है।
अंजना हिंदू से क्यों बनी थीं मुस्लिम
बता दें कि अंजना रहमान का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था। लेकिन उनका दिल एक मुस्लिम प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पर आ गया जिनका नाम था अजीजुर रहमान बुली। शादी से पहले अंजना रहमान का पूरा नाम था अंजना साहा, वहीं मुस्लिम से शादी करने के बाद उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal की पत्नी Dhanashree कौन? जानें दोनों की उम्र और कमाई में कितना फासला
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
9 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines