Trisha Krishnan: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आते रहते हैं. दोनों कई बार साथ में नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज और वीडियो वायरल होती रहती हैं. हाल ही में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, लेकिन अब इस पर तृषा कृष्णन को सलाह मिली है. आइए जानते हैं कि उन्हें किसने ये नसीहत दी है और क्या है पूरा मामला?
अभिनेत्री अंबिका ने दिया रिएक्शन
दरअसल, हाल ही में सीएम विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक साथ ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन में अजित कुमार की ले मैन्स कप रेस में साथ नजर आए. इस दौरान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसमें तृषा और विजय साथ में बालकनी में खड़े नजर आए. अब इस पर दिग्गज अभिनेत्री अंबिका ने अपना रिएक्शन दिया है.
क्या बोलीं अंबिका?
अंबिका ने रेडपिक्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि तृषा को लगता होगा कि वो और विजय सिर्फ दोस्त हैं, तो उन्हें आलोचना से फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन विजय एक बड़े पद पर हैं. दोनों के साथ नजर आने से उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है या इसका बुरा असर पड़ता है. अगर मैं तृषा की जगह होती तो ऐसा नहीं करती और मैं पीछे हट जाती और विजय के लिए मुश्किल खड़ी नहीं करती.
अंबिका ने दी सलाह
इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री ने आगे कहा कि जब दो लोग दोस्त होते हैं और उनमें से एक जिंदगी में ऊंचे मुकाम पर पहुंच जाता है, तो हम उस दोस्ती को नकार नहीं सकते, हमें उसे कोई दूसरा रंग नहीं देना चाहिए. हम कह सकते हैं कि ऐसी स्थिति में हम क्या करते, लेकिन हम किसी और को यह नहीं बता सकते कि उन्हें क्या करना चाहिए या क्या नहीं.
तृषा कृष्णन ने नहीं दिया रिएक्शन
अंबिका के इस बयान पर तृषा कृष्णन की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन अब इंटरनेट पर इसकी चर्चा जरूर हो रही है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले विजय का उनकी वाइफ के साथ तलाक का मामला भी चल रहा था. बाद में विजय की वाइफ ने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली थी.
विजय और तृषा कृष्णन को लेकर उड़ती हैं अफवाहें
वहीं, विजय और तृषा कृष्णन की अगर बात करें तो दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. कई बार दोनों का नाम जोड़ा जा चुका है. हालांकि, ना तो विजय और ना ही तृषा कृष्णन की ओर से इस पर कोई रिएक्शन आता है, लेकिन अक्सर ही तृषा कृष्णन, विजय के परिवार के साथ भी नजर आ जाती है.
यह भी पढ़ें- ‘रात के साए ये भी काली, तूफान से भी तेज…’, The Vvan का धांसू ट्रेलर रिलीज
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
33 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines