Aditi Sharma Abhineet Kaushik Divorce Reason: धनश्री वर्मा के बाद अब टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा पति अभिनीत कौशिक से तलाक लेने वाली हैं। आपको बता दें कि इनकी शादी को अभी एक साल भी पूरे नहीं हुए हैं। दोनों 12 नवंबर 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी को अभी सिर्फ नौ महीने हुए हैं। अदिति शर्मा ने नौ महीने की शादी को 4 महीने तक छुपाकर रखा। और अब दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस खबर से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। अभिनीत ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
अदिति- अभिनीत का रिश्ता
एक्ट्रेस अदिति शर्मा शादी के 9 महीने बाद लेने जा रही हैं पति से तलाक। उन्होंने 12 नवंबर 2024 को सादे समारोह में शादी की थी। अभिनीत ने खुलासा करते हुए बताया कि अदिति ने अपने करियर के लिए एक शादी को छुपा कर रखने के लिए कहा था। अदिति उनसे शादी करने के लिए पिछले डेढ़ साल से उन पर दबाव बना रहीं थी, शुरू में अभिनीत इसके लिए तैयार नहीं थे। हालांकि बाद में वो इस शादी के लिए राजी हो गए थे।
इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि अदिति ने शादी को छुपाकर रखने के लिए कहा क्योंकि इंडस्ट्री में शादी को टैबू की तरह माना जाता हैं। राकेश शेट्टी,जो कि एक कानूनी सलाहकार हैं, उन्होंने उनकी शादी की वेरिफिकेशन कर फोटोज शेयर की। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों शादी के पहले लिव इन रिलेशनशिप में थे। अभिनीत ने अदिति पर को-एक्टर के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें:-Big Boss 19 की लिस्ट से क्यों हटा Hunar Hali का नाम? टीवी एक्ट्रेस की वकील ने बताई वजह
अदिति पर अफेयर का आरोप
अभिनीत कौशिक ने अदिति शर्मा पर आरोप लगाया है कि उनका अपने सीरियल ‘अपोलेना – सपनों की ऊंची उड़ान’ के को- एक्टर समर्थ गुप्ता के साथ अफेयर चल रहा है। इस वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।अभिनीत और उनकी लीगल टीम ने बताया कि अदिति ने तलाक के साथ अलीमनी में 25 लाख रुपए की भी मांग की है। बताया जा रहा है की जब मामला गंभीर होता चला गया तब अदिति के पिता ने गुस्से में अभिनीत को थप्पड़ भी मार दिया।
ये भी पढ़ें:-Anjali Arora Viral Video: थाईलैंड के क्लब से अंजलि अरोड़ा का डांस वीडियो वायरल, नेटिजंस चौंके
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 hr ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
5 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
8 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
9 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines