Dhanashree Verma के बाद अब ये एक्ट्रेस भी लेंगी तलाक, शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ

Aditi Sharma Abhineet Kaushik Divorce Reason: एक्ट्रेस अदिति शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि अदिति अपनी शादी के सिर्फ नौ महीने बाद ही अपने डिजाइनर पति अभिनीत कौशिक से तलाक लेने वाली हैं। अदिति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगा है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

aditi sharma

Aditi Sharma Abhineet Kaushik Divorce Reason: धनश्री वर्मा के बाद अब टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा पति अभिनीत कौशिक से तलाक लेने वाली हैं। आपको बता दें कि इनकी शादी को अभी एक साल भी पूरे नहीं हुए हैं। दोनों 12 नवंबर 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी को अभी सिर्फ नौ महीने हुए हैं। अदिति शर्मा ने नौ महीने की शादी को 4 महीने तक छुपाकर रखा। और अब दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस खबर से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। अभिनीत ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

विज्ञापन

अदिति- अभिनीत का रिश्ता

एक्ट्रेस अदिति शर्मा शादी के 9 महीने बाद लेने जा रही हैं पति से तलाक। उन्होंने 12 नवंबर 2024 को सादे समारोह में शादी की थी। अभिनीत ने खुलासा करते हुए बताया कि अदिति ने अपने करियर के लिए एक शादी को छुपा कर रखने के लिए कहा था। अदिति उनसे शादी करने के लिए पिछले डेढ़ साल से उन पर दबाव बना रहीं थी, शुरू में अभिनीत इसके लिए तैयार नहीं थे। हालांकि बाद में वो इस शादी के लिए राजी हो गए थे।

विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि अदिति ने शादी को छुपाकर रखने के लिए कहा क्योंकि इंडस्ट्री में शादी को टैबू की तरह माना जाता हैं। राकेश शेट्टी,जो कि एक कानूनी सलाहकार हैं, उन्होंने उनकी शादी की वेरिफिकेशन कर फोटोज शेयर की। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों शादी के पहले लिव इन रिलेशनशिप में थे। अभिनीत ने अदिति पर को-एक्टर के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

अदिति पर अफेयर का आरोप

अभिनीत कौशिक ने अदिति शर्मा पर आरोप लगाया है कि उनका अपने सीरियल ‘अपोलेना – सपनों की ऊंची उड़ान’ के को- एक्टर समर्थ गुप्ता के साथ अफेयर चल रहा है। इस वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।अभिनीत और उनकी लीगल टीम ने बताया कि अदिति ने तलाक के साथ अलीमनी में 25 लाख रुपए की भी मांग की है। बताया जा रहा है की जब मामला गंभीर होता चला गया तब अदिति के पिता ने गुस्से में अभिनीत को थप्पड़ भी मार दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ