Bigg Boss Season 19: ‘बिग बॉस 19’ में मेकर्स एक बार फिर TRP का बड़ा जुगाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। अब तक इस शो के लिए जिन स्टार्स को अप्रोच किया गया है, वो ज्यादातर वही लोग हैं जो कंट्रोवर्सी से घिरे हुए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे इस बार का सीजन काफी मसालेदार होने वाला है। सलमान खान के शो में इस साल कंट्रोवर्सी और तड़के की कोई कमी नहीं होगी। वैसे अब एक नई जानकारी सामने आई है। अब टीवी की एक और बहू को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।
‘बिग बॉस 18’ ठुकराया तो 19 का मिला ऑफर
पिछले सीजन में चाहत पांडे को एक्सपोज करने के लिए मेकर्स ने जिस एक्ट्रेस को अप्रोच किया था, अब उसे एक बार फिर इस शो का न्योता मिला है। आपको याद दिला दें, ‘बिग बॉस 18’ में चाहत पांडे पर आरोप लगा था कि बाहर उनका एक बॉयफ्रेंड है और शो में उनकी एनिवर्सरी सेलिब्रेट करते हुए कुछ तस्वीरें भी दिखाई गई थीं। ऐसे में पूरे देश के सामने चाहत पांडे का पर्दाफाश करने के लिए शो के मेकर्स उनकी को-स्टार अलीशा पंवार को लाना चाहते थे।
अलीशा पंवार के साथ साजिश रचना चाहते थे मेकर्स
अलीशा पंवार ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें मेकर्स ने ऑफर दिया था, लेकिन वो किसी लड़की की इज्जत नहीं उछालना चाहतीं और उनके कुछ उसूल हैं, जिसके कारण उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। ऐसे में अब एक बार फिर अलीशा पंवार को ‘बिग बॉस’ के नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। ऐसा लग रहा है जो मेकर्स पिछले साल नहीं कर पाए, इस बार वो उस साजिश को अंजाम देना चाहते हैं। आपको बता दें, अलीशा पंवार अगर इस शो में आईं तो काफी राज बाहर आ सकते थे।
अलीशा पंवार को फिर किया गया ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच
दरअसल, ‘नाथ: कृष्णा और गौरी की कहानी’ नाम के शो में अलीशा पंवार और चाहत पांडे ने साथ काम किया था। ऐसे में अलीशा पंवार को चाहत की पर्सनल लाइफ के बारे में काफी कुछ पता है। अब मेकर्स चाहते हैं कि वो इस शो में आकर पूरे देश को गॉसिप्स दें। हालांकि, पिछली बार तो अलीशा पंवार ने शो में आने से मना कर दिया था, लेकिन इस बार उनका फैसला बदलेगा या नहीं? ये देखना होगा। अभी तक उनकी एंट्री कन्फर्म नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
35 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines