सुपरस्टार यश के साथ कई और सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं. लेकिन आज हम 26 अगस्त को रिलीज हुई यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बारे में बात करने वाले हैं. यश की यह मूवी देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. यह मूवी साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिसके बाद यह मूवी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2′ (Dhurandhar 2) के रिकॉर्ड के लिए खतरा बन गई है.
आपको बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. इस मूवी ने रिलीज वाले दिन ही वर्ल्डवाईड 150 करोड़ की ओपनिंग कर डाली थी. हालांकि, फिल्म की रफ्तार गुरुवार को धीमी पड़ गई है. यश की मूवी टॉक्सिक के दूसरे दिन के कलेक्शन ने मेकर्स के साथ-साथ फैंस को सरप्राइज कर दिया है.
यह भी पढ़ें: दूसरे दिन 25 करोड़ भी नहीं कमा पाई Yash की ‘टॉक्सिक’, जानें अब तक का कुल कलेक्शन
कब रिलीज हुई यश की ‘टॉक्सिक’?
यश, कियारा आडवाणी और नयनतारा स्टारर फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज की गई है. आपको बता दें कि टॉक्सिक की कई बार रिलीज डेट का टाल भी गया था. दरअसल, यह मूवी पहले रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 के साथ 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली थी. लेकिन खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.
Toxic ने दूसरे दिन कितने का किया कलेक्शन?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म टॉक्सिक पहले दिन 101.10 करोड़ की ओपनिंग की थी. पहले दिन फिल्म के देशभर में 24,579 शोज लगाए गए थे. वहीं 56.1% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई थी. हालांकि, टॉक्सिक की कमाई में दूसरे दिन मूवी की कमाई काफी गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म ने दूसरे दिन 37.65 करोड़ रुपये छापे हैं. फिल्म ने दो दिनों में 138.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं फिल्म ने भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 165.85 करोड़ का किया है, जबकि दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 190.10 करोड़ का रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ के आगे नहीं टिकी सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’, जानें किसने किया बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कलेक्शन
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines