हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरती जा रही है यश की Toxic, जानें बुधवार को फिल्म ने कितना किया कलेक्शन

कन्नड़ सुपरस्टार यश फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है. इस मूवी का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि यश की मूवी ने आज यानी 8वें दिन कितना कलेक्शन किया.

विज्ञापन
Toxic ने 8वें दिन कितने का किया कलेक्शन (PIC-District POSTER)

Toxic Box Office Collection Day 8: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज गई थी. लेकिन यह मूवी दर्शको को कुछ खास पसंद नहीं आई है. हालांकि, इस मूवी ने ओपनिंग पर काफी शानदार कमाई की थी. इस मूवी को रिलीज हुए 8 दिनों का समय हो चुका है. चलिए जानते हैं कि इस मूवी ने 8वें दिन कितने का कारोबार किया है.

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन शानदार कमाई की थी. सैकनिल्क के अनुसार मूवी ने पहले दिन 101 .10 करोड़ का कारोबार किया था. लेकिन इसके बाद ही फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है. इस मूवी का कलेक्शन छठे दिन ही सिंगल डिजिट में पहुंच गया था. वहीं मूवी की पहले दिन की कमाई को देखकर फैंस और मेकर्स को लगा था कि यह मूवी शानदार कमाई कर सकती है. लेकिन ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है.

यह भी पढ़ें: रविवार को 200 करोड़ के पार पहुंची यश की ‘टॉक्सिक’, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन

विज्ञापन

टॉक्सिक ने 8वें दिन कितने नोट छापे

यश की मल्टीस्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने सैकनिल्क के अनुसार पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी ने दूसरे दिन 37.65 करोड़ रुपये कमाए थे. इस मूवी ने तीसरे दिन 27.20 करोड़, चौथे दिन 25.15 करोड़ और पांचवें दिन 23.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. ‘टॉक्सिक’ का छठे दिन से ही कनेक्शन सिंगल डिजिट में पहुंच गया था. इस मूवी ने छठे दिन 7.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस मूवी ने सातवें दिन 7.85 करोड़ का कलेक्शन किया था.

आपको बता दें कि ‘टॉक्सिक’ मूवी ने 8वें दिन खबर लिखे जाने तक 3.40 रुपये छापे हैं. हालांकि, इस मूवी का कलेक्शन रात तक इजाफा देखने को मिल सकता है. फिल्म ने 8 दिनों में 233.00 का कुल बिजनेस किया है. ‘टॉक्सिक’ फिल्म ने भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 278.26 करोड़ का किया है. इस मूवी को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है. कन्नड़, हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगु. ‘टॉक्सिक’ ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी 141.45 करोड़ और कन्नड़ 54.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 27वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई, 60 करोड़ के पास पहुंचा कलेक्शन

‘टॉक्सिक’ स्टार कास्ट

वहीं ‘टॉक्सिक’ के स्टार कास्ट की बात करें, तो इस मूवी में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और नयनतारा लीड रोल में नजर आई हैं. यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola