William Rush Death: हॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर एक्टर विलियम रश का 31 की उम्र में निधन हो गया है. अचानक से हुए विलियम के निधन ने सभी को हैरान कर दिया है. एक्टर की मौत की जानकारी उनकी सुपरस्टार मां डेबी रश ने खुद दी है. डेबी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने दर्द को यूजर्स के साथ शेयर किया है. हालांकि विलियम रश की डेथ का कारण अभी तक सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया पर विलियम रश के फैंस उनकी पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
मां ने दी निधन की जानकारी
विलियम रश की मां भी हॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस हैं. वहीं कम उम्र में बेटे को खोने के गम से एक्ट्रेस का दिल भी टूट गया है. एक्ट्रेस डेबी ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे की फोटो शेयर करते हुए निधन की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है. डेबी ने अपनी पोस्ट में बेटे को श्रद्धांजलि भी दी और बताया कि विलियम अंगदान की जानकारी भी शेयर की. बता दें विलियम का निधन 17 दिसंबर को हुआ था लेकिन उनकी फैमिली ने निधन की जानकारी शेयर की है.
यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: धर्मेंद्र से मनोज कुमार तक, 2025 में इन 7 बॉलीवुड सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा
पोस्ट में क्या बोलीं डेबी रश?
डेबी ने अपने इंस्टग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हमारे प्यारे बेटे विलियम का 17 दिसंबर को निधन हो गया. हमारा परिवार पूरी तरह टूट गया है. इस गहरे दुख को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है. हमारे सबसे मुश्किल समय में भी विलियम ने हमें सबसे अनमोल तोहफा दिया. अंगदान करके उसने दूसरे परिवारों को उम्मीद और जीवन दिया है. उसकी दयालुता और प्रेम हमारी विरासत का हिस्सा हेमशा रहेंगे. हम आपसे निवेदन करते हैं कि इस मुश्किल घड़ी से निकलने के लिए हमारे लिए प्रार्थना करें. विलियम को हमेशा याद किया जाएगा.’
यह भी पढ़ें: कन्नड़ एक्टर उमेश का हुआ निधन, 80 की उम्र में कैंसर से हारे जिंदगी की जंग
कौन थे विलियम रश?
बता दें विलियम ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरीज से की थी. उन्होंने ‘वॉटरलू रोड’ जोश स्टीवेन्सन की भूमिका निभाकर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. वहीं साल 2016 में विलियम ने ‘एक्स फैक्टर’ में भी ऑडिशन दिया था. वहीं विलियम की मां डेबी रश भी एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ में एक दशक तक काम किया है. इसमें उनके बेटे विलियम भी नजर आ चुके हैं.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines