---विज्ञापन---

पहले बना Karishma Kapoor का बेटा तो फिर बना Kareena का भाई, आज ऐसा दिखता है ये कलाकार

Actor who became Kajol and Srk On screen Son: ये एक बेहतरीन एक्टर हैं, जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया है। आज ये एक्टर का लुक पहले से बहुत बदल गया है। आइए आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

---विज्ञापन---

Actor who became Kajol and Srk on screen Son: करण जौहर की तरफ से निर्देशित फिल्म ‘कभी खुशी-कभी गम’ (Kabhie Khushi Kabhi Gham) एवरग्रीन फिल्मों में से एक है। इसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। कभी खुशी कभी गम ऐसी फिल्म है, जिसे कितनी बार देख लें। आप बोर नहीं होंगे। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर और ऋतिक रोशन जैसे बड़े स्टार्स ने इस फिल्म में काम किया है। इस कड़ी में हम बात करते हैं कृष की। कृष याद है न, अब आप सोच रहे होंगे कहीं ये कोई मिल गया वाला कृष तो नहीं। नहीं ये कोई मिल गया वाला कृष नहीं है, बल्कि हम बात कर रहे हैं शाहरुख और काजोल के ऑनस्क्रीन बेटे कृष की। ‘कभी खुशी-कभी गम’ में जिबरान खान (Jibraan Khan) ने कृष का रोल प्ले किया था। इन्होंने फिल्म में क्यूट बच्चे का किरदार निभाया था, जिबरान का रोल फैंस को बहुत पसंद आया था। ये फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी, फिल्म में ये शाहरुख और काजोल के बेटे बने थे और करीना के भाई के रोल में भी कृष खूब जचे थे।

सोशल मीडिया पर बरकरार रहता है फोटोज का जलवा

---विज्ञापन---

अब ऑनस्क्रीन कृष का रोल प्ले करने वाला जिबरान असल जिंदगी में क्या कर रहे हैं। उनका लुक पहले से कितना बदल गया है। इसके बारे में हम आपको डिटेल में बताते हैं। जिबरान खान जब कभी खुशी कभी गम में नजर आए थे, तब उनकी उम्र महज 9 साल थी। उनके क्यूट से चेहरे ने सबको इम्प्रेस कर दिया था। फिलहाल वो इंस्टाग्राम के जरिए कई बार अपने फैंस के साथ जुड़ते रहते हैं।  आज जिबरान खान के इंस्टाग्राम पर 2 लाख 50 हजार फॉलोअर्स हैं। अब जिबरान का लुक पहले से काफी बदल गया है। जिबरान अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहते हैं। वो इंस्टाग्राम पर अपनी मस्कुलर और 6 पैक बॉडी में फोटोज शेयर करते रहते हैं। जिसे देख फैंस अपना होश खो बैठते हैं। वो होर्स राइडिंग और मार्शल ऑर्ट में भी ट्रेनड है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-35 साल की उम्र में मां बनेंगी Bigg Boss की ये फेमस कंटेस्टेंट

आज टीनएजर्स को देते हैं ट्रेनिंग

---विज्ञापन---

जिबरान ने फिल्म रिश्ते में करिश्मा और अनिल कपूर के बेटे का रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म क्योंकि और मैं झूठ नहीं बोलता में भी लीड रोल प्ले किया था। जिब्रान की अगली फिल्म की अगर बात करें तो वो इश्क विश्क रिबाउंड है, इसमें वो लीड रोल प्ले करेंगे। इसके लिए उन्होंने  रोहित सराफ, पश्मीना रोशन और नैला ग्रेवाल के साथ इसकी कमान संभाली थी। ये 2003 में आई फिल्म इश्क विश्क का सीक्वल है। इसमें अमृता राव और शाहिद कपूर ने लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म के गाने से लेकर एक्टिंग दर्शकों को बेहद  पंसद आई थी। जिबरान एक टैलेंटड एक्टर हैं, केवल एक्टिंग ही नहीं वो डांस भी अच्छा करते हैं। उनकी एक डांस एकेडमी है, जिसमें वो यंग लोगों को डांस सिखाते हैं। बता दें, जिबरान एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं। फिरोज ने महाभारत, कल की आवाज और कलयुग जैसे शोज में काम किया है। महाभारत में उनके अर्जुन के किरदार को आज भी याद किया जाता है।

 

First published on: Feb 06, 2024 05:28 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola