Chiyaan Vikram Accident Story: साउथ एक्टर चियान विक्रम अपनी फिल्म ‘Thangalaan’ का प्रमोशन करते हुए अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई बड़े खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में कुछ ऐसी बातें रिवील की, जिसे जानने के बाद आपके भी पैरों तले जमीन खिसक सकती है। एक्टर ने अपने उस एक्सीडेंट को लेकर खुलासा किया जिसके कारण न सिर्फ उनका पैर कट सकता था, बल्कि उनकी जान भी जा सकती थी। बता दें, उनका ये एक्सीडेंट उनके कॉलेज के दिनों में हुआ था, जब वो रात को बाइक से दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे।
एक्सीडेंट की वजह से आज भी भुगत रहे हैं परेशानी
विक्रम ने एक्सीडेंट की जानकारी देते हुए कहा, ‘मेरा एक एक्सीडेंट हुआ था और ये बहुत बुरा एक्सीडेंट था। वे लोग मुझे हॉस्पिटल ले गए और वो मेरा पैर काटना चाहते थे क्योंकि अगर मुझे कोई कट लगता तो खून निकलता, लेकिन मुझे कोई कट नहीं लगा था। मेरी हड्डियां टूट गई थीं और उसकी वजह से मेरा पैर काफी ज्यादा सूजकर बड़ा हो गया था और पल्स रुक हो गई। डॉक्टर को पैर में पल्स नहीं मिली। तो मुझे Gangrene हो गया, मुझे अभी भी Gangrene है। गवर्नमेंट हॉस्पिटल में उन्हें नहीं पता था कि क्या करना है! उन्होंने कहा कि चलो पैर काट देते हैं नहीं तो ये मर जाएगा।’
3 साल बेड पर थे एक्टर
एक्टर ने आगे बताया कि उनकी मां ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद विक्रम की मां उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गईं और उन लोंगों ने कुछ जादू किया। उन्होंने एक्टर के पैर से ब्लड निकाला और उनकी पल्स वापस आई। विक्रम ने रिवील किया कि वो 3 साल तक बेड पर थे। इतना ही नहीं उनकी 23 सर्जरी हुई हैं और उन्हें कुछ इन्फेक्शन हुआ जिसकी वजह से 1 साल तक क्रंचेस पर थे और 4 साल तक चल नहीं पाए और ये उनके कॉलेज का आखिरी साल भी था।
डॉक्टर्स ने कहा कभी नहीं चल सकेंगे विक्रम
विक्रम ने कहा कि डॉक्टर्स ने उन्हें बोले था कि वो चल नहीं पाएंगे और ये सुनकर उनकी मां टूट गई थीं। हालांकि, विक्रम ने अपने दिमाग में ये तय कर लिया था कि वो चलकर ही रहेंगे और दौड़ेंगे भी। उन्होंने स्विमिंग की, उन्होंने क्रंचेस पर काम किया और वो दो से एक हो गए और फिर वो वॉकिंग स्टिक पर आए, क्योंकि वो चल नहीं सकते थे। एक्टर ने रिवील किया कि वो अपने पैर को मोड़ नहीं सकते क्योंकि सर्जरी 5 महीने बाद हुई थी और उनका घुटना अकड़ गया था।
यह भी पढ़ें: उम्र 43 साल और हॉटनेस की हदें पार, बेड पर हसीना का बोल्ड फोटोशूट वायरल
फिल्मों में काम करने का सपना कैसे हुआ पूरा?
वो सोचते थे कि ऐसे पैर के साथ वो कैसे फिल्मों में काम करेंगे? लेकिन उन्होंने खुद को समझाया कि अगर वो चल सकते हैं तो फिल्मों में काम भी कर सकते हैं। जैसे-तैसे उन्हें फिल्में मिलीं, लेकिन कोई भी हिट नहीं हुई। ज्यादा से ज्यादा 20-25 लोग फिल्म देखने आते थे। फिर 10 साल बाद सब ठीक हो गया।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines