हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tanuj Virwani ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नन्ही सी जान को कंधे पर थामे नजर आए एक्टर

Tanuj Virwani Daughter First Glimpse: एक्टर तनुज विरवानी की बेटी के जन्म के 2 दिन बाद ही उसकी पहली तस्वीर सामने आ गई है। एक्टर प्यार से बेटी को उठाए हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Tanuj Virwani Daughter First Glimpse

Tanuj Virwani Daughter First Glimpse: पॉपुलर एक्टर तनुज विरवानी और उनकी पत्नी तान्या हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। कपल ने 1 दिन पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट की है। 24 सितंबर 2024 को उनके घर नन्ही परी आई है और अब फैंस उनकी बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। ऐसे में फैंस की इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अब एक्टर ने अपनी लाडली की पहली झलक दिखाई है।

तनुज विरवानी की बेटी की दिखी पहली तस्वीर

NDTV के साथ एक्टर तनुज विरवानी ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक्टर अपनी बच्ची को कंधे पर थामे हुए नजर आ रहे हैं और उसे देखते हुए मुस्कुरा भी रहे हैं। तनुज की स्माइल से पता चल रहा है कि पापा बनकर वो कितने खुश हैं। हालांकि, इस फोटो में तनुज विरवानी की बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन आप जब इस तस्वीर को देखेंगे तो आपके चेहरे पर भी एक स्माइल जरूर आएगी। वहीं, एक्टर ने अब पिता बनने के बाद अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए हैं।

पहली बार बेटी को गोद में लेकर क्या हुआ एहसास?

तनुज ने बताया है कि लेबर रूम में अपनी आंखों के सामने अपने बच्चे को पैदा होता देखना दुनिया का सबसे मैजिकल मोमेंट होता है। साथ ही उन्होंने ये भी रिवील किया कि जब उन्होंने पहली बार अपनी बेटी को हाथों में उठाया तो वो कितने डरे हुए थे क्योंकि वो बेहद छोटी और नाजुक लग रही थी। ऐसे में एक्टर खुद को कहते रहे कि ध्यान से और साथ ही डॉक्टर्स उन्हें हिदायत भी दे रहे थे कि उन्हें बच्ची को कैसे उठाना है। वहीं, जैसे ही उन्होंने अपनी बेटी को उठाया और सीने से लगाया उन्हें तुरंत एक कनेक्शन महसूस हुआ।

तनुज विरवानी की बेटी की तस्वीर आई सामने

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia के यूट्यूब चैनल डिलीट, क्या खत्म हुआ Beer Biceps का करियर?

एक्टर के उठाते ही बंद हुई बेटी की हिचकी

तनुज विरवानी ने एक स्पेशल मोमेंट पर भी बात की कि कैसे उनकी बेटी को हिचकियां आ रही थीं, लेकिन जैसे ही उन्होंने उसे अपने कंधे से लगाया वो रुक गईं। जैसे उस बच्ची को सुकून मिल गया हो और इस बात से एक्टर को काफी कॉन्फिडेंस भी मिला। एक्टर ने बताया कि वो और उनकी पत्नी इस वक्त बेहद खुश हैं और ये डिलीवरी बिना किसी कॉम्प्लिकेशन के हो गई। फिलहाल एक्टर पहली बार पिता बनने के बाद काफी कुछ नया सीख रहे हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें