एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति आज यानी रक्षाबंधन के मौके पर अपने दिवंगत भाई को याद किया है और सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया है. श्वेता ने सुशांत के साथ अपनी बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है. उन्होंने अपने भाई के साथ अपने खास रिश्ते और कुछ यादें साझा की हैं. श्वेता ने तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वो बचपन में अपने खिलौने, जैसे छोटा किचन सेट और गुड़िया को वो अपने भाई के साथ शेयर करती रहती थी.
श्वेता ने यह भी बताया कि भाई को इन खिलौने से भाई को खेलता देख उन्हें काफी खुशी भी होती थी. वहीं श्वेता ने यह भी शेयर किया कि मिठाईयों के मामले में हमारी बातें काफी अलग थी. क्योंकि, दोनों को ही मिठाईयां काफी पसंद थी. यही कारण था कि श्वेता इस बात का खास ध्यान रखती थीं कि दोनों को मिठाइयां बराबर मिले.
यह भी पढ़ें: Orlando Bloom ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही छोड़ी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म, क्रू मेंबर्स में बढ़ी नाराजगी
श्वेता सिंह कीर्ति शेयर किया भावुक पोस्ट
आपको बता दें कि श्वेता ने भाई सुशांत की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो भाई को कलाकंद खिलाते हुए नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने एक भावुक पोस्ट भी लिखा, ‘आज भी मुझे वो दिन याद हैं, जब मैं अपने खिलौने तुम्हारे साथ शेयर करती थी और तुम्हें इन खिलौने से खेतला देख मुझे काफी खुशी होती थी. फिर चाहे वो मेरी इकलौती गुड़िया हो या फिर वो छोटा सा किचन सेट, जो कभी तोहफे में मिला था. लेकिन तुम्हें इन खिलौनों से खेलते हुआ देख मुझे काफी खुशी होती थी. हां लेकिन बात जब मिठाइयों की आ जाती थी, तो मैं हमेशा यह पक्का करना चाहती थी कि हम दोनों में से किसी को भी कम न मिले. क्योंकि मिठाईयां हम दोनों को ही बहुत पसंद थीं.
श्वेता ने अपने दिवंगत भाई की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘इस फोटो में देखो, जब मैं अपने भाई को कलाकंद खिला रही हूं. मुझे आज भी अच्छे से याद ही कि मैं अपने भाई को कितनी सावधानी से के साथ मिठाई खिला रही हूं और इस बात का भी ध्यान रख रही हूं कि कहीं वो कलाकंद का बड़ी हिस्सा न खा ले. श्वेता ने कहा कि ये सारी यादें सदा मेरे करीब रहने वाली है, जो काफी अनमोल यादें हैं’. इतना नहीं श्वेता ने आगे एक बेहद इमोशन पोस्ट लिखा,’भाई अगले जन्म में तुम्हें मेरी बड़ी, प्यारी बहन बनना पड़ेगा और मैं वो शरारती, प्यारी बच्ची बनना चाहती हुं जैसे तुम थे. श्वेता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines