बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रही दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. एक बार फिर उनके केस को लेकर CBI ने FIR दर्ज की है. इस एफआईआर में कई पुराने नाम भी सामने आए हैं, जिसके बाद काफी चर्चाएं हो रही है. दिशा के केस में एक्टर सूरज पंचोली का भी नाम सामने आया है, जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है.
लेकिन अब एक्टर ने इस केस आए अपने नाम को लेकर चुप्पी तोड़ दी है और अपने ऊपर लगाए आरोपों पर खुलकर बात की है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट एक लंबा पोस्ट शेयर किया है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कि एक्टर ने दिशा केस को लेकर क्या कुछ कहा है.
सूरज पंचोली ने शेयर किया पोस्ट
आपको बता दें कि CBI ने हाल ही में दिशा सालियान ने केस में एफआईआर दर्ज की है. दिशा केस में नाम आने पर सूरज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, और साफ किया कि वे कभी दिशा से नहीं मिले थे और उनका इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है. सूरज ने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. एक्टर ने कहा, ‘पिछले कई सालों से, अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों में दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत मामले में मेरा (सूरज पंचोली) नाम घसीटा जा रहा है. एक्टर ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी में कभी भी दिवंगत दिशा सालियान और (UBT) नेता आदित्य ठाकरे से भी मुलाकात नहीं की है. मेरा नाम ऐसी चीजों में घसीटा जाना बिल्कुल भी सही बात नहीं है यह काफी परेशान करने वाली चीजें हैं. इन सभी मामलों का मुझसे कोई भी लेना देना नहीं है.
एक्टर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं इसे लेकर काफी लंबे समय तक खामोश था, क्योंकि मैं हर उस चीज पर अपना जवाब नहीं देना चाहता था, लेकिन अब मुझे छिपाने के लिए कुछ बचा नहीं है. एक्टर ने साफ कहा कि किसी भी जांच एजेंसी को लगता है कि उन्हें मुझसे दोबारा पूछताछ करनी है, तो आप मुझे कभी भी पूछताछ और अधिक जानकारी लिए बुला सकते हैं. मैं पूरी तरह से सहयोग करने और किसी भी जांच के लिए उपलब्ध रहने को तैयार हूं. सूरज ने कहा कि मै दिशा सालियन की मौत से जुड़े निष्पक्ष और गहन जांच में CBI का पूरी तरह समर्थन करता हूं.
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
44 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines