शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज होने के बाद लगातार कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। जवान जब से बॉक्स ऑफिस पर आई है, उसने दूसरी फिल्मों की छुट्टी कर दी है।
दूसरी फिल्मों की ओर दर्शकों का ध्यान इतना ज्यादा नहीं है। वहीं इस फिल्म में किंग खान के साथ नयनतारा भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि जवान को रिलीज हुए 8 दिन का टाइम हो चुका है। अब यह फिल्म जल्द ही गदर-2 का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी।
जवान की जोरदार रफ्तार को देख लोग कह रहे हैं कि वह दिन दूर नहीं है, जब यह बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनने वाली है। वर्किंग डे के चलते फिल्म को वीरवार को भी कम ही दर्शक मिले, लेकिन दूसरी फिल्मों की बजाय जवान को लोगों का काफी अधिक प्यार मिल रहा है।
एक्शन और ड्रामा को खूब मिल रहा दर्शकों का प्यार
किंग खान की हाल में रिलीज हुई फिल्म एक्शन ड्रामा से भरपूर है, जिसको देख लोग यही कह रहे हैं कि यह फिल्म सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। जल्द ही इसकी कमाई का आंकड़ा 700 करोड़ को पार कर लेगा। हालात जिस हिसाब से बन रहे हैं, उसे देख शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म दूसरी फिल्मों से काफी आगे लग रही है।
दोनों सितारों की जबरदस्त केमिस्ट्री को देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। जवान को विदेशों में भी खूब प्यार मिल रहा है। एक रिपोर्ट के हिसाब से शाहरुख खान की फिल्म जवान बुधवार तक वर्ल्डवाइड लेवल 650 करोड़ का आंकड़ा पार करके लगभग 660 करोड़ को छूने को तैयार है। यह फिल्म 700 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर लेगी।
गदर-2 से इतनी पीछे है जवान
वहीं, बात करें सनी देओल की फिल्म गदर-2 की तो यह फिल्म 35 दिन में दुनियाभर में 675 करोड़ की कमाई कर चुकी है। सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म से शाहरुख की जवान सिर्फ 15 से 16 करोड़ रुपये पीछे है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines