Satish Kaushik Passed Away: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश चंद्र कौशिक का पोस्टमॉर्टम आज दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में किया जाएगा। बता दें कि सतीश कौशिक का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसके बाद सुबह 5:30 बजे उनका शव दीन दयाल अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक, उनके शव का पोस्टमॉर्टम सुबह 11 बजे किया जाएगा।
पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार सुबह इस दुखद खबर की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जानता हूं कि मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है! पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम। सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। ओम् शांति!
और पढ़िए – Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, जानें क्या बताया गया मौत का कारण
सतीश कौशिक शेयर की थी होली की तस्वीरें
हार्ट अटैक से पहले सतीश कौशिक ने मुंबई में जमकर होली खेली थी। उन्होंने होली की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटोज शेयर करते हुए सतीश ने लिखा था कि जूहू के जानकी कुटिर में जावेद अख्तर, बाबा आज्मी के साथ खूब रंगों भरी होली खेली। इस दौरान न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा से भी मुलाकात हुई, सभी को हैप्पी होली।
बताया जा रहा है कि बुधवार को दिल्ली में एक करीबी दोस्त की होली पार्टी में शामिल होने के लिए सतीश कौशिक यहां आए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सतीश चंद्र कौशिक 13 अप्रैल, 1956 को पैदा हुए थे। वे बॉलीवुड में बतौर एक्टर, डायरेक्टर, प्रॉड्यूसर, कॉमेडियन और स्क्रिप्ट राइटर काम किया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines