बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म SVC 63 को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनने के बाद भाईजान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. दरअसल, 90 के दशक की कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) के साथ सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं.
आपको बता दें कि सलमान खान और निर्देशन राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) 32 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं. दरअसल, हाल ही में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने एक इंटरव्यू में इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी बात कही थी. चलिए जानते हैं कि राजकुमार संतोषी ने क्या कुछ कहा है?
यह भी पढ़ें: Salman Khan की 7 Dogs का ट्रेलर रिलीज, भाईजान और संजू बाबा का दिखा अलग अंदाज, कब रिलीज होगी फिल्म?
32 साल बाद राजकुमार संतोषी और सलमान खान एक साथ आएंगे नजर
टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने साफ किया है कि वे बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. निर्देशन ने आगे यह भी कहा कि यह प्रोजेक्ट जल्द ही फाइनल भी हो जाएगा. राजकुमार संतोषी ने कहा कि यह एक कॉमेडी मूवी होने वाली है, जिसे लेकर एक्टर और डायरेक्टर दोनों ही एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि साल 1994 में उन्होंने सलमान खान के साथ कल्ट क्लासिक फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ बनाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी. इतना ही नहीं लोग आज भी इस मूवी का गाना सुनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं.
कब रिलीज हुई थी ‘अंदाज अपना अपना’
सलमान खान और आमिर खान स्टारर फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ 4 नवंबर 1994 में रिलीज की गई थी, जिसमें आपको भर-भरकर कॉमेडी के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन सीन्स भी देखने को मिले थे. हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ इस मूवी का कल्ट क्लासिक का टैग मिल गया था. Sacnilk के अनुसार फिल्म को बनाने में 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, तो वहीं मूवी ने 5.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन में 7.59 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि, फिल्म ने ओवरसिज में 0.49 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘अंदाज अपना अपना’ में सलमान खान और आमिर खान के अलावा करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, परेश रावल, शक्ति कपूर और टीकू तलसानिया नजर आए थे. फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 8 की जबरदस्त रेटिंग देखने को मिली है.
यह भी पढ़ें: Salman Khan की नई फिल्म के टाइटल से लेकर रिलीज डेट तक, सामने आई डिटेल्स, जानें सबकुछ
‘मातृभूमि’ कब होगी रिलीज?
सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक मूवी की रिलीज टेड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह मूवी साल 2026 में रिलीज की जाएगी. लेकिन भाईजान (सलमान खान) इन दिनों अपनी नई एक्शन मूवी SVC 63 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines