Ravi Dubey हुए किडनैप? चेहरे पर खून और शरीर पर दिखे घाव, तस्वीरें वायरल

Ravi Dubey Viral Photos: मशहूर एक्टर रवि दुबे के फैंस घबराए हुए हैं। एक्टर की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं जिसके बाद उनकी सेफ्टी को लेकर फैंस फिक्र में पड़ गए हैं। एक्टर की हालत किसी ने खराब कर दी है और वो फोटोज अब लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

Ravi Dubey Viral Photos

Ravi Dubey Viral Photos

विज्ञापन

Ravi Dubey Viral Photos: पॉपुलर एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। इन तस्वीरों में एक्टर का हाल देख उनके फैंस भी घबराए हुए हैं। एक्टर की हालात काफी खराब दिख रही है। ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें किसी ने बेरहमी से पीटा है। फोटोज में रवि दुबे काफी ज्यादा घायल दिख रहे हैं और जो इन तस्वीरों में नजर आ रहा है वो जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ऐसे में फैंस को डर लग रहा है कि आखिर एक्टर को हुआ तो हुआ क्या।

रवि दुबे की तस्वीरों ने मचाई सनसनी?

बता दें, अब जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसमें रवि दुबे के चेहरे पर काफी ज्यादा खून दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे उनकी किसी से लड़ाई हुई है। उनके पूरे शरीर पर घाव दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टर के हाथ- पांव भी रस्सी से बांधे गए हैं। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्हें बंधी बनाकर एक जगह कैद किया गया है। ऐसे में अब फैंस के मन में ये डर बैठ गया है कि कहीं किसी ने एक्टर रवि दुबे को किडनैप तो नहीं कर लिया।

विज्ञापन

घायल दिखे एक्टर?

दरअसल, सामने आई ये तस्वीरें फैंस को ऐसा सोचने पर मजबूर कर रही हैं। सभी लोग टेंशन में हैं। आखिर ये कौन-सी अंधेरी जगह है जहां इस मशहूर एक्टर को रखा गया है। तो बता दें, अगर आपके दिमाग में भी ऐसे ख्याल आ रहे हैं तो वो एकदम गलत हैं। एक्टर एक दम सही सलामत हैं और ये तस्वीरें भी इंटरनेट पर उन्हीं के अकाउंट से वायरल हुई हैं। खुद एक्टर ने अपनी इन तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है। दरअसल, ये फोटोज उनकी शूटिंग के दौरान की हैं और उनकी ये चोट भी नकली है और खून भी फेक है।

विज्ञापन

क्या है तस्वीरों की सच्चाई?

रवि ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी इन तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा है, ‘दिन कठिन हो तो नींद अच्छी आती है।’ हालांकि, उनका ये पोस्ट देखने के बाद एक बार के लिए तो उनके फैंस का सिर चकरा गया था। सभी को उनकी चिंता होने लगी थी लेकिन टेंशन वाली कोई बात नहीं है। अब उनका ये इंटेंस लुक देखकर तो ऐसा लग रहा है कि उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट काफी धमाकेदार होने वाला है। इस प्रोजेक्ट में एक्टर कुछ जबरदस्त एक्शन करते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ