Ranvir Shorey File Complaint Against IndiGo: बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने अब IndiGo पर अपनी गुस्सा निकाला है। एक्टर को हाल ही में फ्लाइट लेते हुए काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। उनकी फ्लाइट कई घंटों तक डिले होती रही जिसकी वजह से सभी यात्रियों को काफी गुस्सा आ गया। ऐसे में एक्टर रणवीर शौरी ने एक के बाद एक ट्वीट कर अपना क्रोध जाहिर किया है और IndiGo के खिलाफ केस करने की धमकी दी है। बीते दिन उन्होंने इस एयरलाइन की वजह से काफी कुछ सहा है। अब अपने इस वायरल ट्वीट में उन्होंने फैंस को पूरा किस्सा सुनाया है।
यह भी पढ़ें: ‘MMS’ लीक होने पर Anjali Arora ने लिया एक्शन, यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स पर गिरेगी गाज
रणवीर शौरी का फूटा IndiGo पर गुस्सा
एक्टर ने बताया कि उनकी फ्लाइट दोपहर 2 बजे की थी। जिसके लिए उन्होंने 2 घंटे पहले ही चेक-इन कर लिया लेकिन उन्हें बताया गया कि खराब मौसम (कोहरे) की वजह से फ्लाइट 3 घंटे लेट हो गई है। एक्टर ने बताया कि इस बारे में उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने से पहले इन्फॉर्म नहीं किया गया था। लेकिन वो इस बात को समझे और कोई शिकायत नहीं की। फिर फ्लाइट शाम 5 बजे के लिए शेड्यूल की गई।। बाद में उन्हें बताया गया कि फ्लाइट अब 3 घंटे बाद यानी रात 8 बजे डिपार्ट करेगी! फिर एक्टर को शक हुआ कि उनके साथ धोखा हो रहा है क्योंकि दिन बढ़ने के साथ कोहरा छटने लगा था। तो उन्होंने एयरक्राफ्ट की रूटिंग जानने के लिए इंडिगो वेबसाइट चेक की जिसमें कहा गया था कि जिस विमान को उन्हें उड़ान भरनी थी वो कोलकाता से आ रहा था और कोहरे की कोई प्रॉब्लम नहीं थी और वो बेंगलुरु पहुंच चुका था।
बार-बार बदलता रहा फ्लाइट का टाइम
इसके बाद स्टाफ से पूछने पर उन्हें जवाब मिला कि वेबसाइट अपडेट नहीं की गई है। इतना ही नहीं एक्टर को पर्सनल गारंटी तक दी गई कि फ्लाइट लगभग 8 बजे टेक ऑफ करेगी। इसके बाद एक्टर अपने बेटे को लेकर चिंतित हो गए जो घर पर अकेला था। इसके बाद शाम 7 बजे फ्लाइट का वक्त बदलकर रात 9 बजे कर दिया गया। इसके बाद एक्टर पूरी तरह से घबरा गए और उन्होंने अपना आपा खो दिया। इसके बाद पर्सनल गारंटी देने वाले शख्स ने रणवीर शौरी से कहा कि अब वो एयरपोर्ट छोड़ चुके हैं और दूसरा स्टाफ सदस्य उनसे कांटेक्ट करेगा।
लीगल एक्शन लेंगे एक्टर
फ्लाइट का समय बार-बार बदलने का कारण ये था कि उनके पास पायलट नहीं था। हालांकि, बाद में उन्होंने एक्टर को विश्वास दिलाया कि अब एक पायलट आने वाला है और फ्लाइट रात 10:30 बजे उड़ान भरेगी। रणवीर शौरी ने किसी तरह अपने बेटे की देखभाल के लिए इंतजाम किया। एक्टर ने अपने इस पोस्ट में खुलासा किया है कि फ्लाइट ने निर्धारित समय से 10 घंटे बाद लगभग आधी रात को उड़ान भरी है। अब इस पोस्ट में एक्टर ने कहा है कि वो IndiGo के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह का स्टाफ पैसेंजर्स के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहा था।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines