Actor Ranbir Kapoor Will Not Appear ED sought 2 week Extension: महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में ईडी ने शुक्रवार को फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर को पेश होने के लिए समन भेजा था। इससे पहले गुरुवार को रणबीर ने मेल भेजकर रायपुर ईडी ऑफिस आने में असमर्थता जाहिर की। उन्होंने ईडी के सामने पेश होने के लिए 2 हफ्ते का समय मांगा है। बता दें कि ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर की दुबई में आयोजित शादी समारोह में रणबीर कपूर समेत अन्य फिल्म हस्तियों ने शिरकत की थी। इसी संबंध में पूछताछ के लिए ईडी ने रणबीर कपूर को समन भेजा था।
यह है मामला
बता दें कि पिछले महीने महादेव सट्टा ऐप में बड़े पैमाने पर हवाला के माध्यम से नकद ट्रांसफर के आरोप में कोलकाता, मुंबई और भोपाल में ईडी ने छापेमारी की थी। छापेमारी में ईडी ने 417 करोड़ रुपये नकद समेत सोने-चांदी के जेवरात और अन्य संपत्ति जब्त की थी। छापे के दौरान ही यह खुलासा हुआ था कि ऐप संचालक की शादी में 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इस शादी समारोह में कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, रणबीर कपूर, विशाल ददलानी, पुलकित सम्राट समेत कई हस्तियां शामिल हुई थी। वहीं ईडी ने फिल्म हस्तियों पर हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपये लेने का आरोप लगाया है। इसके बाद से ही ईडी लगातार फिल्म कलाकरों को नोटिस भेज रही है।
शादी समारोह में 17 फिल्मी हस्तियों ने की थी शिरकत
ईडी रणबीर कपूर को नोटिस जारी कर यह पूछना चाहती है कि वह महादेव ऐप का प्रमोशन कब से कर रहे थे? इसके लिए उन्हें पैमेंट किस मोड में मिला। सूत्रों की मानें तो ईडी एक सप्ताह बाद फिर से रणबीर कपूर को नोटिस जारी कर सकती है। इसके बाद भी रणबीर पूछताछ में शामिल नहीं होते हैं तो ईडी उन्हें हिरासत में ले सकती है। गौरतलब है कि सौरभ चंद्राकर के दुबई में आयोजित शादी समारोह में 17 से अधिक फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की थी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines