हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने दशहरे पर दी गई स्पीच के लिए मांगी माफी

एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी स्पीच के लिए माफी मांगी है. कोलकाता में दशहरे में आयोजित समारोह में बोलते हुए उनके मुंह से कुछ निकल गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

विज्ञापन
एक्टर रणबीर कपूर ने दशहरे पर एक समारोह में कोलकाता में स्पीच दी थी. (Credit-ANI)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने कोलकाता में दशहरा समारोह में दिए अपने भाषण के लिए माफी मांगी है. उनकी स्पीच का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसके लिए उन्होंने माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि मैं माफी मांगना चाहता हूं. क्योंकि दशहरा समारोह में था और मेरे मुंह से गलती से कुछ निकल गया. मेरा मतलब था, ‘बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत अच्छाई और सच्चाई की होगी. यह मुझे एआर रहमान सर के साथ ‘रॉकस्टार’ में किए गए काम की याद दिलाता है. मेरा मतलब था ‘जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे’. इसलिए मैं दिल से माफी मांगता हूं.

कोलकाता में दशहरा समारोह में पहुंची थी ‘रामायण’ की टीम

बता दें कि एक्टर रणबीर कपूर ‘रामायण’ मूवी की स्टारकास्ट के साथ 20 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में थे. इस दौरान पूरी टीम कोलकाता में आयोजित दशहरा इवेंट में गई थी. यह इवेंट सॉल्ट लेक सेंट्रल पार्क में ‘सॉल्ट लेक सांस्कृतिक संसद’ ने आयोजित किया था. इस समारोह में रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग मूवी ‘रामायण’ पर स्पीच दी थी, जिसमें बुराई और अच्छाई पर बोलते हुए उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर हो, आखिर में सच्चाई और अच्छाई का अंत होता है, जबकि उन्हें बोलना था कि सच्चाई और अच्छाई की जीत होती है, लेकिन उनकी जुबानी फिसल गई और इस स्टेटमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके लिए उन्होंने माफी मांगी है.

5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’

बता दें कि 5 नवंबर 2026 को एक्टर रणबीर कपूर की मूवी ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ (Part 1) रिलीज होगी, जो इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे महंगी मूवी होगी. मूवी का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है. मूवी के दोनों पार्ट का पूरा बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है. 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मूवी को रिलीज किया जाएगा. थियेटर्स में रिलीज होने के बाद मूवी को डिजिटल प्लेटफॉर्म (OTT) जियो हॉट स्टार पर रिलीज किया जाएगा. मूवी को पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने टैक्स फ्री घोषिया किया है. मूवी को दंगल और छिछोरे मूवी फेम नितेश तिवारी ने निर्देशि किया है और ऑस्कर विनर एआर रहमान ने इसका म्यूजिक दिया है.

विज्ञापन

एआर रहमान के साथ हॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर ने भी रामायण मूवी का म्यूजिक कंपोज किया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola