Prakash Raj Apologises: बी-टाउन में प्रकाश राज अपने दमदार किरदार और दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। वह देशभर में चल रहे हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय देने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में अभिनेता के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बाद उनको माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा। दरअसल बेंगलुरु में साउथ अभिनेता सिद्धार्थ ने अपनी अपकमिंग फिल्म चिट्टा के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। जिसके बाद गुस्साई पार्टी कर्नाटक रक्षण विदिके स्वाभिमानी सेना ने बाधित कर दिया। इसके कुछ समय के बाद प्रकाश राज ने सिद्धार्थ से माफी मांगी है।
यह भी पढ़ें: इंटेंस पोस्टर के साथ Salaar Cease Fire की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, अब इस बड़े सुपरस्टार से होगा Prabhas का मुकाबला
प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा
प्रकाश राज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इवेंट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस दशकों पुराने मुद्दे को हल करने में विफल रहने के लिए सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर सवाल उठाने के बजाय…उन बेकार सांसदों पर सवाल उठाने के बजाय जो केंद्र पर हस्तक्षेप करने के लिए दबाव नहीं बना रहे हैं…आम आदमी और कलाकारों को इस तरह परेशान करना स्वीकार नहीं किया जा सकता…एक कन्नड़ के रूप में…कन्नड़ लोगों की ओर से…क्षमा करें सिद्धार्थ।’
परेशान करने की बजाए रखें शिकायतें
दरअसल तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी नदी जल बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते गुरुवार को बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस को गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बाधित कर दी थी, इसके तुरंत बाद अभिनेता हाथ जोड़कर कार्यक्रम स्थल से चले गए थे। एक्स (ट्विटर) पर शेयर की गई पोस्ट में प्रकाश राज ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को कलाकारों को परेशान करने के बजाय निर्वाचित प्रतिनिधियों के पास अपनी शिकायतें रखनी चाहिए।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
14 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
17 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
18 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
19 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
19 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
21 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines