हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘सालार 2 - शौर्यंगा पर्वम ’ का इंतजार हुआ खत्म? प्रभास की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सालार 2-शौर्यांगा पर्वम’ का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन
Salaar 2 के प्री-प्रोडक्शन पर काम हुआ शुरू!

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही गर्दा उड़ा दिया था. यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी, जिसके बाद से ही फैंस फिल्म के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब ‘सालार’ के पार्ट 2 पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

आपको बता दें कि मेकर्स ने पार्ट 2 का नाम ‘सालार 2-शौर्यांगा पर्वम’ रखा है. इस मूवी का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे  हैं. फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम आधिकारिक तौर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. यह मूवी दर्शकों को एक नया अनुभव का एहसास कराने वाली है. खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ होम्बले फिल्म्स के प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर भी शामिल हो चुके हैं, जिसने मूवी को और भी बड़ा बना दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘सब डरे हुए हैं…’, पहले ही दिन The Traitors 2 के गेम से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, को-कंटेस्टेंट्स पर निकाली भड़ास

विज्ञापन

‘सालार 2-शौर्यांगा पर्वम’ पर आया अपडेट

वहीं रिपोर्ट्स की मानें, तो प्रभास की फिल्म ‘सालार 2-शौर्यांगा पर्वम’ का प्री-प्रोडक्शन का काम काफी तेजी से चल रहा है. इस मूवी के साथ प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर ने भी हाथ मिलाया है. आप भी सालार 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपको इस मूवी के लिए काफी इंतजार करना होगा. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि यह मूवी साल 2027 में रिलीज हो सकती है. मेकर्स का कहना है कि अगली मूवी (सालार 2-शौर्यांगा पर्वम) दर्शकों के उम्मीद से भी आगे की होने वाली है. वहीं सालार की बात करें, तो यह मूवी थिएटर्स के साथ-साथ ओटीटी पर भी कोहराम मचाया है. अगर आपने अभी तक इस मूवी को अभी तक नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी की Awarapan 2 ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा बवाल

विज्ञापन

‘सालार’ ने कितने का किया था कलेक्शन?

हालांकि, ‘सालार’ फिल्म को हिंदी में देखने के लिए आपको Disney+ Hotstar पर देखना होगा. यह मूवी साल 2023 में रिलीज की गई थी, जिसने दुनियाभर में  617.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस 406.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola