साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म Spirit से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर एक बार विवाद फिर से गरमा गया है. इस बार में फिल्म के प्रोड्यूसर और संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने कास्टिंग में हुए बदलाव को लेकर भी बात की है. फिल्म की चर्चा उस वक्त तेज हुई थी, जब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे काम करने की बात की थी.
हालांकि, अब संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म से फीस, शूटिंग का शेड्यूल और दूसरी चीजों की वजह से फिल्म से बाहर हुई थी. इतना ही नहीं प्रणय ने यह भी दावा किया है कि जब फिल्म के मेकर्स ने कास्टिंग के लिए दूसरा ऑप्शन देखना शुरू किया, तो मूवी की कहानी और एक्ट्रेस की जानकारी लीक हो गई है. चलिए जानते हैं कि प्रणय रेड्डी वांगा ने क्या कुछ कहा है?
यह भी पढ़ें: Spirit First Look: जख्मी प्रभास, बेखौफ सिगरेट सुलगाती तृप्ति डिमरी; ‘एनिमल’ से भी खूखांर ‘स्पिरिट’!
‘स्पिरिट’ से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण?
फिल्म ‘स्पिरिट’ (Spirit) के लिए बात करते हुए प्रणय रेड्डी वांगा ने बताया कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म को लेकर लगभग डेढ़ साल तक बातचीत चली थी. इतना ही नहीं संदीप रेड्डी वांगा फिल्म में कास्ट करना भी चाहते थे. लेकिन मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच सहमति नहीं बन पाई. प्रणय ने यह भी कहा कि पैसों को लेकर भी बात नहीं बन पाई है क्योंकि एक्ट्रेस फिल्म में अपनी फीस के बजाए, फिल्म के कमाई में हिस्सा मांगा था.
प्रणय रेड्डी वांगा ने दीपिका को लेकर क्या कहा?
एक इंटरव्यू में बात करते हुए प्रणय ने साफ कहा, ‘वजह वही है, जो पहले बताई गई थी. एक्ट्रेस की टाइमिंग, फीस के अलावा कई और भी वजहें थी. फिल्म के प्रॉफिट से 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी की भी मांग की गई थी, जिसके बाद ही यह पूरा मामला बिगड़ गया था. वो कुछ भी मांग सकती है, लेकिन हमारे लिए बजट का हिसाब-किताब भी तो सही बैठना चाहिए था. दरअसल, हम लगा कि ऐसा नहीं हो पाएगा.’ प्रणय ने आगे यह भी कहा कि दीपिका की फीस में 5-6 करोड़ रुपये की बात नहीं थी. क्योंकि मेकर्स को फिल्म के पूरे बजट को ध्यान में रखना भी था. हालांकि, मेकर्स को लगा कि यह ‘स्पिरिट’ की फाइनेंशियल शर्तों पर सही नहीं है.
यह भी पढ़ें: प्रभास की ‘Spirit’ का हाई वोल्टेज पोस्टर हुआ रिलीज, विवेक ओबेरॉय-ऐश्वर्या एक साथ आए नजर, इंटेंस लुक ने बढ़ाई धड़कन
दीपिका पादुकोण ने लीक की फिल्म की कहानी?
प्रणय रेड्डी वांगा ने यह भी बताया कि जब मूवी के लिए मेकर्स ने दूसरी एक्ट्रेस की तलाश शुरू कि, तो फिल्म की कहानी के साथ-साथ दीपिका के किरदार की जानकारी बाहर आने लगी. उन्होंने सब कुछ लीक करना शुरू कर दिया. उन्हें (दीपिका पादुकोण) अंदर की बातें बाहर नहीं बतानी चाहिए थी. इस वजह से हम काफी परेशान है. हालांकि, अभी तक दीपिका पादुकोण की ओर से इस आरोप पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
संबंधित खबरें
'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
2 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
3 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
4 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
4 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
5 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
5 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
16 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
20 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines