हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर

इंडोनेशिया के बाली में हादसे का शिकार हुई एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को मुंबई लाया गया है. उन्हें एयर एंबुलेंस में स्ट्रेचर पर मुंबई लाया गया और सीधे अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान नुसरत की हालत देखकर उनके फैंस टेंशन में आ गए.

विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी एक सड़क हादसे में फ्रैक्चर हो गई. (Credit- ANI)

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को एयर लिफ्ट करके इंडोनेशिया के टूरिस्ट आइलैंड बाली से भारत के मुंबई शहर लाया गया है, क्योंकि वहां एक हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी है, इसलिए आगे के इलाज के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस से स्ट्रेचर पर लाया गया और सीधे अस्पताल ले जाया गया, जहां वे अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इस दौरान नुसरत की हालत देखकर उनके फैंस टेंशन में आ गए. नुसरत पहले बाली के एक अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन उन्होंने अपने वतन जाकर इलाज कराने की इच्छा जताई तो उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया.

नुसरत भरूचा को ठीक होने में समय लगेगा

नुसरत भरूचा की टीम की पब्लिसिस्ट संचिता त्रिवेदी के अनुसार, मुंबई में डॉक्टर जल्दी उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करेंगे. चोट और सर्जरी के कारण नुसरत को ठीक होने में समय लग सकता है. जिसका असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ सकता है. उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील है. वे काम के साथ-साथ बाली में छुट्टियां मना रही थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर छुट्टियां एन्जॉय करते हुए की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन इस बीच अचानक हादसा हुआ और वे चोटिल हो गईं. उन्होंने फैंस से टेंशन न लेने और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने की गुजारिश की है.

जनवरी और अप्रैल 2023 में भी चोटिल हुई थीं

बता दें कि नुसरत भरूचा अप्रैल 2023 में भी शूटिंग करते समय चोटिल हो गई थीं. ‘अकेली’ मूवी की शूटिंग करते हुए एक सीन में उन्हें भागना था. इसी दौरान संगमरमर के फर्श पर वे सिर के बल गिर गई थीं, जिससे उनके सिर में चोट लगी थी और वे करीब 30 मिनट तक रोती रही थीं. इससे पहले जनवरी 2023 में भी उन्हें चोट लगी थी. फिल्म ‘छोरी 2’ के लिए एक सीन में उन्हें एक्शन करना था, लेकिन इस दौरान उनके चेहरे पर चोट लगी और टांके लगवाने पड़े थे. टांके लगवाते हुए का उनक वीडियो भी सामने आया था. अब वे फिर चोटिल हुई हैं, लेकिन इस बार काफी बड़ी और गहरी चोट लगी है.

विज्ञापन

2021 में शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ी थी

अगस्त 2021 में ‘लव रंजन’ मूवी की शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा की तबियत बिगड़ गई थी, क्योंकि वे लगातार 23-24 दिन से काम कर रही थीं तो थकावट के कारण उन्हें चक्कर आए. वे न ठीक से खड़ी हो पा रही थीं और न ही बात कर पा रही थीं. उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि उनका ब्लड प्रेशर गिर गया था. डॉक्टरों ने ज्यादा तनाव और थकान की वजह से सीरियस वर्टिगो अटैक बताया था. उन्हें घर जाकर आराम करने की सलाह दी थी. चेतावनी भी दी थी कि अगर ध्यान नहीं दिया तो खतरनाक हो सकता है, इसलिए मूवी की शूटिंग भी 15 दिन के लिए रोकी गई थी.

महाकालेश्वर मंदिर जाने पर उठाए गए सवाल

बता दें कि साल 2025 में नुसरत भरूचा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं और उन्होंने भस्म आरती भी की थी. इस दौरान नुसरत भरूचा ने मंंदिर के अंदर से अपनी तस्वीरें शेयर करके कैप्शन लिखा था, ‘जय श्री महाकाल.’ ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि उनका मंदिर जाना और हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करना शरिया कानून के खिलाफ है. उनकी हरकत ‘गुनाह-ए-अजीम’ (बड़ा पाप) है तो उन्हें तौबा (माफी) करने और कलमा पढ़ने की नसीहत है, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola