हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी? रिलीज से पहले मेकर्स ने बनाया प्लान

साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ इन दिनों कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में चल रही है. वहीं अब दर्शक मूवी का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब एक्टर नानी ने ओटीटी रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक बड़ा फैसला लिया और प्लान बनाया है.

विज्ञापन
OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी? (PIC-IMDb)

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म का पोस्टर देखने के बाद दर्शकों को फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें थी. लेकिन यह मूवी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरने में नाकाम साबित हुई है. हालांकि, इस मूवी को लेकर शुरुआत में काफी जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था.

वहीं अब नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ओटीटी पर आने की तैयारी कर रही है. रिलीज से पहले फिल्म के एक्टर नानी ने मूवी की पूरी कमान अपने हाथों में ले ली है. दरअसल, फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से पहले एक्टर फिल्म के सीन्स में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मेरे पति ने 19 साल पहले जीती थी चैंपियनशिप’, F1 स्टार लैंडो नॉरिस से करीना की मजेदार बातचीत वायरल

विज्ञापन

‘द पैराडाइज’ की OTT पर कहानी होगी अलग?

123 तेलुगु की रिपोर्ट्स के अनुसार साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज को ओटीटी पर लाने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है. इसी बीच खबर आ रही है कि फिल्म को ओटीटी पर लाने से पहले कुछ और सींस एड किए जा सकते है. यह सीन्स थिएटर्स में देखने के लिए दर्शकों को नहीं मिले थे. दरअसल, ओटीटी रिलीज से पहले मूवी के अनदेखे सीन्स जोड़ने की कमान मूवी के एक्टर नानी ने अपने हाथों में ली है. हालांकि, फिल्म में सीन्स जोड़े जाने की खबर पर मेकर्स ने किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी है.

वहीं रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सुपरस्टार नानी ने ओटीटी पर रिलीज करने से पहले सीन्स जोड़ने का फैसला मूवी को मिले क्रिटिसिज्म के बाद लिया है. दरअसल, फिल्म को लेकर नानी ने एक पुराने इंटरव्यू बताया था कि जब फिल्म थिएटर्स में रिलीज नहीं हुई थी, तब भी वे समझ गए थे की फिल्म को लेकर कुछ शिकायतें जरूर सुनने को मिलने वाली है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या ग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट किए गए फिल्म के शानदार गाने

‘द पैराडाइज’ स्टार कास्ट

‘द पैराडाइज’ फिल्म कब और किस ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है, इसे लेकर कोई जानकारी सामना नहीं आई है. इस मूवी में सुपरस्टार नानी के साथ कायादु लोहार, राघव जुयाल और सोनाली कुलकर्णी ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola