बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जिसने सभी हो हैरान कर दिया है. दरअसल, एक्टर मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में आज यानी 24 सितंबर को निधन हो गया है. दिवंगत मुश्ताक खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘वेलकम’, ‘मुझसे शादी करोगे’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. एक्टर ने इन सभी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था.
हालांकि, आज एक्टर ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर मुश्ताक खान लिवर कैंसर से पीड़ित थे. उनका इलाज काफी लंबे समय से चल रहा था. बता दें कि एक्टर पिछले 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट थे. लेकिन वो अपनी जिंदगी जंग हर गए. एक्टर का यू अचानक चले जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी बड़ा झटका लगा है.
यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
कब हुआ मुश्ताक खान का निधन?
मुश्ताक खान के निधन की खबर को उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने इंडिया टूडे से बातचीत के दौरान पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि एक्टर का निधन आज यानी 24 सितंबर को शाम करीब 7 बजे हुआ है. एक्टर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है, तो वहीं उनके चाहने वाले एक्टर के निधन की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर मुश्ताक खान ने फिल्मों में अधिकतर सपोर्टिंग रोल निभाया है. एक्टर का अंदाज फिल्म वेलकम में दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था. इतना ही नहीं वेलकम फिल्म में उनका एक डायलॉग दर्शकों को आज भी जुबान पर याद है, जहां वो कहते हैं कि मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था.
सलीम खान ने की थी मदद
रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 5 साल पहले दिवंगत एक्टर मुश्ताक खान को कैंसर होने का पता चला था.इस दौरान सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक्टर के इलाज में उनकी मदद की थी. हालांकि, एक्टर मुश्ताक खान की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर मुश्ताक खान को कल यानी 25 सितंबर को मुंबई में यारी रोड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
9 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
10 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
11 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
13 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
14 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
15 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines