Mansoor Ali Khan Trisha Krishnan Controversy: अभिनेता मंसूर अली खान ने तृषा कृष्णन, खुशबू सुंदर और चिरंजीवी कोनिडेला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मंसूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनके खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के लिए ये मुकदमा दायर किया। इससे पहले नुंगमबक्कम पुलिस ने अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए अभिनेता मंसूर अली खान के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
हालांकि अब मंसूर अली खान ने तृषा कृष्णन, खुशबू सुंदर और चिरंजीवी कोनिडेला के खिलाफ एक्शन लिया है। एक्ट्रेस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद मंसूर अली खान ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद माफी मांगी थी। हालांकि बाद में उनके सुर बदल गए थे। उन्होंने कहा था कि वे इस मामले में एक्शन लेंगे।
दरअसल, मंसूर पर तृषा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा था। इसके बाद काफी बखेड़ा हुआ था। एक्ट्रेस के साथ-साथ साउथ फिल्म के कई बड़े स्टार्स ने उन्हें फटकार लगाई थी। चिरंजीवी कोनिडेला सहित कई हस्तियां उनके समर्थन में आ गईं थीं।
मंसूर अली ने अपनी शिकायत में कहा- “मेरे साथ हुई घटनाओं के सही और उचित रूप से सत्यापित किए बिना सभी लोगों ने मेरे बारे में अपमानजनक बयान दिए। मैंने किसी के खिलाफ कोई गलत बयान नहीं दिया है। मैंने किसी अन्य महिला के बारे में कभी भी कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की है।” राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद वह मुसीबत में फंस गए थे।
क्या था पूरा विवाद?
तृषा के बारे में बात करते हुए मंसूर ने कथित तौर पर कहा था- “जब मैंने सुना कि मैं तृषा के साथ अभिनय कर रहा हूं, तो मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा। मैंने सोचा कि मैं उसे उसी तरह बेडरूम में ले जाऊंगा जैसे मैं अपनी अन्य अभिनेत्रियों के साथ करता हूं।”
उन्होंने आगे कहा- “मैंने बहुत सारे रेप सीन किए हैं और यह मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इन लोगों ने कश्मीर में शूटिंग के दौरान सेट पर तृषा को मुझे नहीं दिखाया।” तृषा और मंसूर अली खान हाल ही साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ में साथ नजर आए थे।
ये भी पढ़ें: मशहूर फिल्म एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, इंडस्ट्री को एक दिन में लगा दूसरा सदमा, पीएम मोदी ने जताया शोक
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
11 secs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines