तृषा कृष्णन, खुशबू सुंदर और चिरंजीवी कोनिडेला के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक्टर ने लिया एक्शन

Mansoor Ali Khan Trisha Krishnan Controversy: मंसूर अली खान ने उनके खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के लिए ये मुकदमा दायर किया। 

Actor Mansoor Ali Khan filed sue application against Trisha Krishnan, Kushboo Sundar Chiranjeevi Konidela

Actor Mansoor Ali Khan filed sue application against Trisha Krishnan, Kushboo Sundar Chiranjeevi Konidela

Mansoor Ali Khan Trisha Krishnan Controversy: अभिनेता मंसूर अली खान ने तृषा कृष्णन, खुशबू सुंदर और चिरंजीवी कोनिडेला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मंसूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनके खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के लिए ये मुकदमा दायर किया।  इससे पहले नुंगमबक्कम पुलिस ने अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए अभिनेता मंसूर अली खान के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

हालांकि अब मंसूर अली खान ने तृषा कृष्णन, खुशबू सुंदर और चिरंजीवी कोनिडेला के खिलाफ एक्शन लिया है। एक्ट्रेस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद मंसूर अली खान ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद माफी मांगी थी। हालांकि बाद में उनके सुर बदल गए थे। उन्होंने कहा था कि वे इस मामले में एक्शन लेंगे।

विज्ञापन

दरअसल, मंसूर पर तृषा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा था। इसके बाद काफी बखेड़ा हुआ था। एक्ट्रेस के साथ-साथ साउथ फिल्म के कई बड़े स्टार्स ने उन्हें फटकार लगाई थी। चिरंजीवी कोनिडेला सहित कई हस्तियां उनके समर्थन में आ गईं थीं।

विज्ञापन

मंसूर अली ने अपनी शिकायत में कहा- “मेरे साथ हुई घटनाओं के सही और उचित रूप से सत्यापित किए बिना सभी लोगों ने मेरे बारे में अपमानजनक बयान दिए। मैंने किसी के खिलाफ कोई गलत बयान नहीं दिया है। मैंने किसी अन्य महिला के बारे में कभी भी कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की है।” राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद वह मुसीबत में फंस गए थे।

क्या था पूरा विवाद?

तृषा के बारे में बात करते हुए मंसूर ने कथित तौर पर कहा था- “जब मैंने सुना कि मैं तृषा के साथ अभिनय कर रहा हूं, तो मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा। मैंने सोचा कि मैं उसे उसी तरह बेडरूम में ले जाऊंगा जैसे मैं अपनी अन्य अभिनेत्रियों के साथ करता हूं।”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा- “मैंने बहुत सारे रेप सीन किए हैं और यह मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इन लोगों ने कश्मीर में शूटिंग के दौरान सेट पर तृषा को मुझे नहीं दिखाया।” तृषा और मंसूर अली खान हाल ही साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ में साथ नजर आए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ