‘यारियां’ फेम एक्टर हिमांश कोहली इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टर को चिंताजनक स्थिति के बाद हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। अब अस्पताल से एक्टर हिमांश कोहली का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को एक्टर के अकाउंट से जारी किया गया है। हिमांश कोहली ने अपनी हालत को लेकर खुलासा किया है और बताया है कि बीते कुछ दिनों से वो कई चुनौतियों से गुजरे हैं। एक्टर का चेहरा एकदम उतरा हुआ नजर आ रहा है।
नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड अस्पताल में भर्ती
हॉस्पिटल की यूनिफार्म में नजर आ रहे सिंगर नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने अब वीडियो जारी कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। हिमांश कह रहे हैं, ‘काफी सारे लोगों के कॉल्स और मैसेज आ रहे थे। पिछले 10-15 दिनों से मैं पूरी तरह से गायब हो गया था। हेल्थ कंसर्नस थे और ये सारी चीजें अनएक्सपेक्टेड होती हैं। पिछले 10-15 दिनों से चीजें बेहद ही मुश्किल थीं, लेकिन बहुत सारे लोगों ने… जो मेरे अपने हैं, उन्होंने मेरा साथ दिया। जब मैं टूट रहा था, वो मेरे साथ खड़े रहे।’
हिमांश कोहली का अस्पताल से वीडियो वायरल
हिमांश कोहली ने आगे कहा, ‘आज थोड़ा बेहतर हूं, इसलिए सबसे बात कर पा रहा हूं। इस दौरान मैंने किसी को कुछ बोला नहीं क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मैं अपने आपको लाचार और बेबस दिखाऊं। मेरे डॉक्टर मेरे आस-पास थे। उन्होंने बहुत अच्छे से ख्याल रखा मेरा, इसलिए मैं आप लोगों से बात कर पा रहा हूं। कुछ दिनों में मैंने ये जरूर सीखा है कि अपनी हेल्थ को हल्के में मत लीजिए। आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ आपकी प्रायोरिटी होनी चाहिए।’
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र का क्या हो गया हाल? आंख पर मोटी पट्टी के साथ आए नजर
कमजोर महसूस कर रहे हैं हिमांश कोहली
एक्टर ने सभी को धन्यवाद किया और कहा कि अभी वो थोड़ा कमजोर महसूस कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही बाउंस बैक करेंगे। उन्होंने ये भी बताया है कि वो अपनी प्रॉब्लम से काफी लड़े हैं और जल्दी रिकवर करेंगे। एक्टर ने कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ है, वो उनके बेहतर के लिए हो रहा था। वो अचानक चिंताजनक स्थिति में पहुंचे और उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें अपनी हेल्थ को फॉर ग्रांटेड नहीं लेना चाहिए। हिमांश कोहली ने फैंस से उनके लिए दुआ करने को भी कहा है। हालांकि, एक्टर ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उन्हें हुआ क्या है? अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्टर के लिए दुआ करते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines