'आप लोगों का साथ चाहिए…', सुनीता के चीटिंग के आरोपों पर छिड़ी बहस के बीच छलका Govinda का दर्द

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और सुनीता के बीच लंबे समय से आरोपों और तलाक की अफवाहों पर अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है. गोविंदा ने हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में चुप्पी तोड़ी है.

Govinda

सुनीता के चीटिंग के आरोपों पर छिड़ी बहस के बीच छलका Govinda का दर्द. (PIC-govinda_herono1. Instagram)

विज्ञापन

एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता (Sunita Ahuja) के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है. वहीं बीच में खबरें यह भी आई थी कि दोनों तलाक लेने वाले हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह मामला काफी शांत हो गया है.

दरअसल, सुनीता ने पति गोविंदा पर आरोप लगाया था कि एक्टर का कोमल रानी स्वर्णकार नाम की महिला के साथ अफेयर चल रहा है. सुनीता की बयान के बाद एक्टर गोविंदा ने उन्हें हद में रहने की सलाह भी दी थी. वहीं अब एक्टर ने एक बार फिर उन सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और फैंस से भी एक अपील की है. बता दें कि गोविंदा ने मुंबई के एक इवेंट में इस विवाद को लेकर खुलकर बात की है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि एक्टर गोविंदा मुंबई के यूथ शक्ति दही हांडी के एक इवेंट में शामिल हुए थे. जहां एक्टर ने अपनी पत्नी सुनीता का लिए बिना और किसी भी विशेष आरोपों का जवाब दिए बिना उन्होंने हाल ही में हुए विवाद की ओर अपना इशारा किया है. गोविंदा ने कहा, ‘बहुत सी बातें तो आसमान में ही लिख दी गई हैं. मैं माई से प्रार्थना करता हूं कि वो साफ हो और मैं उसे क्लीन अप कर पाऊं’.

गोविंदा ने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर भी की बात

गोविंदा ने यह भी साफ किया है कि जीवन और करियर के इस मोड़ पर अपने फैंस से समर्थन की उम्मीद करता हूं. एक्टर ने कहा कि मुझे बस आप लोगों का साथ चाहिए. इतना ही नहीं एक्टर ने मौके पर फिल्मों में वापसी के बारे में भी बात की है. गोविंदा ने यह भी कहा कि ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट है. एक्टर ने अपने फैंस से अपील की है और वो इस परिस्थिति से आगे निकल पाए ऐसी प्रार्थना करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ