Renuka Swamy Murder Case: कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा फैन की हत्या मामले में इस वक्त जेल में बंद हैं। इसके बाद से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब इस मामले में पहली बार एक्टर की पत्नी विजयलक्ष्मी दर्शन का रिएक्शन आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि पिछले कुछ दिनों से उनके परिवार के लिए कितना मुश्किल वक्त रहा है। इसके साथ ही विजयलक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर चल रही अप्रमाणित जानकारी को प्रकाशित और शेयर करने के खिलाफ निषेधाज्ञा की मांग की है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर जिस तरह से कुछ गलत और झूठी सूचनाओं को फैलाया जा रहा है और लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उन पर रोक लगनी चाहिए।
एक्टर की पत्नी ने शेयर की पोस्ट
एक्टर दर्शन थूगुदीपा की पत्नी विजयलक्ष्मी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। साथ ही निषेधाज्ञा की एक तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘मैं रेणुका स्वामी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। ये सच है कि बीते कुछ दिन मेरे, मेरे बेटे किशोर और दर्शन के दोस्त, फैमिली, फैंस के लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। कोर्ट की ओर से जारी किए गए इस आदेश के साथ ही मुझे विश्वास है कि कुछ लोग जो मेरे पति के खिलाफ गलत और झूठी खबरों को प्रसारित कर रहे हैं, अब ऐसा नहीं करेंगे।’
विजयलक्ष्मी ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘मैं सभी लोगों से आग्रह करना चाहती हूं कि सिर्फ उन्हीं खबरों को सोशल मीडिया पर शेयर करें जो प्रवर्तन अधिकारियों की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी की गई हैं। मुझे अपनी मां चामुंडेश्वरी और कानून व्यवस्था पर पूरा यकीन है। जो सच है, उसी की जीत होगी। न्याय की जीत होगी।’
यह भी पढ़ें: जेल में बंद एक्टर दर्शन की फिर बढ़ीं मुश्किलें, अब मैनेजर की सुसाइड का मामला आया सामने
30 लाख रुपये देने का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने दावा किया है कि रेणुका स्वामी की हत्या के बाद एक्टर दर्शन ने इस मामले में एक और आरोपी प्रदोष को 30 लाख रुपये देते हुए शव को ठिकाने लगाने और उनका न आने की बात कही थी। पुलिस ने इस रकम को प्रदोष के घर से बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, दर्शन ने पूछताछ के दौरान खुद बताया है कि उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के लिए प्रदोष को 30 लाख रुपये दिए थे। साथ ही कहा था कि इस मामले में उनका नाम बिल्कुल नहीं आना चाहिए।
मामले में एक्टर समेत 17 आरोपी
गौरतलब है कि रेणुका स्वामी मर्डर मामले में एक्टर दर्शन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा समेत कुल 17 लोगों के नाम सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेणुका स्वामी ने पवित्रा को कुछ अश्लील मैसेज भेजे थे। जब ये बात एक्टर दर्शन को पता चली तो वो काफी नाराज हो गए। रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शन ने कथित तौर पर रेणुका स्वामी की हत्या करवा दी थी। उसका शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक नाले के पास से बरामद किया गया था। बता दें कि रेणुका एक्टर दर्शन का बहुत बड़ा प्रशंसक था।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
33 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
23 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines