Actor Darshan ex-manager Mallikarjun: इन दिनों कन्नड़ स्टार दर्शन चर्चा में बने हुए हैं। जी हां, दर्शन को अपने फैन रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में अरेस्ट किया गया है। वहीं, अब वो इसकी वजह से विवादों में घिरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी दर्शन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस बीच अब सालों पुराना किस्सा भी चर्चा में आ गया है, जो दर्शन के एक्स मैनेजर के गायब होने से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2018 में दर्शन और उनके मैनेजर के बीच विवाद हुआ था, जो अब फिर से चर्चा में आ गया है।
मैनेजर ने तोड़ दिया दर्शन का भरोसा
दरअसल, साल 2011 से 2018 तक मल्लिकार्जुन बी. संकनगौदर दर्शन के मैनेजर रहे हैं। इस दौरान मल्लिकार्जुन ने दर्शन के ज्यादातर कामों को संभाला था। इसमें एक्टर के व्यवसाय और वित्तीय मामलों से जुड़े हुए काम भी शामिल थे। इसके अलावा मल्लिकार्जुन ने कन्नड़ स्टार के शेड्यूल और भुगतान का भी जिम्मा ले रखा था। वहीं, सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मल्लिकार्जुन ने कथित तौर पर दर्शन के नाम पर सीक्रेट सौदे किए और उनके भरोसे को तोड़ दिया। इसके अलावा मैनेजर ने कथित तौर पर दर्शन के नाम पर करोड़ों रुपये भी उधार लिए, जिसमें अभिनेता अर्जन सरजा से लिए गए 1 करोड़ रुपये भी शामिल थे। वहीं, जब इस मामले का खुलासा हुआ तो दर्शन और मल्लिकार्जुन के बीच दरार पैदा हो गई।
गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग गया मैनेजर
हालांकि इसके बाद साल 2018 में खबर आई कि मल्लिकार्जुन कहीं चले गए हैं और कोई उनके बारे में नहीं जानता। मल्लिकार्जुन का यूं सीक्रेट तरह से गायब होना किसी को भी हजम नहीं हुआ। हालांकि रिपोर्ट्स में कहा गया कि मल्लिकार्जुन गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग गया। अब ऐसी अटकलें हैं कि दर्शन के साथ उनकी अनबन को देखते हुए, गायब होने में अभिनेता का कोई हाथ हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस अब इस एंगल पर भी गौर कर रही है।
रेणुकास्वामी हत्याकांड
दर्शन को अपने फैन रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में अरेस्ट किया गया है। दर्शन अपनी कथित गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को लेकर इतने प्रोटेक्टिव थे कि उनसे सहन नहीं हुआ, जब रेणुका स्वामी ने पवित्रा को अश्लील मैसेज भेजने शुरू किए और इसी को अब रेणुकास्वामी की हत्या की वजह बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- खूब बीड़ी पीते हैं ‘बापू जी’! चेन स्मोकर हैं Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम Amit Bhatt?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines