Mala Sinha Husband CP Lohani Death: सिनेमा जगत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब एक जाने माने एक्टर का निधन हो गया है। निमोनिया और अल्जाइमर जैसी भयानक बिमारियों के चलते उन्होंने अस्पताल के बिस्तर पर दम तोड़ दिया। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि निजी तौर पर निर्मित पहली नेपाली फिल्म ‘मैतीघर’ के लीड एक्टर सीपी लोहानी (Chidambar Prasad Lohani) हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सीपी लोहानी की पत्नी कौन हैं और उनका नाम किन-किन कॉन्ट्रोवर्सी में आ चुका है। तो चलिए जानते हैं मृत एक्टर सीपी लोहानी की पत्नी माला सिन्हा (Mala Sinha) आखिर कौन हैं।
60 से 80 के दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं माला सिन्हा
माला सिन्हा भी अपने पति की तरह ही एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। बल्कि उनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा हुआ करती थी कि सबके दिल पर राज करती थीं। वो अपने समय की हाईएस्ट पेड और सबसे अमीर एक्ट्रेस मानी जाती हैं। 60 से 80 के दशक तक उन्होंने सिनेमा पर रूल किया। उनकी खूबसूरती और टैलेंट ने उन्हें आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा दिया। ये बात और है कि उनकी एक गलती उनके कामयाब करियर पर भारी पड़ गई और रातों-रात उनकी किस्मत ने पलटी मार दी और देखते ही देखते उनका करियर तबाह हो गया। सिर्फ एक गलती एक्ट्रेस की जिंदगी का नासूर बन गई और उनका करियर बर्बाद हो गया।
एक्ट्रेस के बाथरूम की दीवार से मिली थी पैसों की गड्डियां
एक गलती से करियर हुआ बर्बाद
इसके बाद माला सिन्हा डिप्रेशन तक का शिकार हो गई थीं। तो शुरू से शुरू करते हैं आखिर उन्हें कामयाबी कैसे मिली और उनका करियर खत्म कैसे हुआ। दरअसल, माला सिन्हा ने इंडस्ट्री में पांव जमाने के लिए खूब मेहनत की थी। एक्ट्रेस ने कई बार रिजेक्शन झेला और फिर बंगाली फिल्मों से डेब्यू किया। इसके बाद ‘रंगीन रातें’ (Rangeen Raaten) नाम की फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री मारी। इसके बाद उन्होंने हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी और धर्मेंद्र, राज कुमार और मनोज कुमार जैसे सितारों के साथ भी काम किया। ऐसे में वो अपने दौर की सबसे अमीर एक्ट्रेस बन गई थीं।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस के पति का निधन, एक्टर की मौत से फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम
प्रॉस्टिट्यूशन से कमाए 12 लाख!
हालांकि, साल 1978 में एक्ट्रेस के घर पर इनकम टैक्स की रेड पड़ गई और छानबीन के दौरान उनके बाथरूम की दीवार से करीब 12 लाख रुपए निकल आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौरान एक्ट्रेस ने पहले तो ये तर्क दिया कि ये पैसा उनके पिता ने यहां छिपाया है। लेकिन जब मामला कोर्ट पहुंचा तो उनका बयान सुन सभी को बड़ा झटका लगा। ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस माला सिन्हा ने कोर्ट में गवाही दी थी कि उन्होंने ये पैसा प्रॉस्टिट्यूशन से कमाया है। दरअसल, एक्ट्रेस उस वक्त काफी कंजूस थी और वो अपना पैसा गंवाना नहीं चाहती थीं ऐसे में उनके वकील ने उन्हें ये सलाह दी थी कि वो कोर्ट में ये बयान दे दें कि ये पैसा प्रॉस्टिट्यूशन से मिला है। हैरानी की बात तो ये है कि वकील कि ये सलाह एक्ट्रेस ने मान भी ली। बस फिर क्या था इस एक बयान से उनकी छवि और करियर दोनों बर्बाद हो गए।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines